{"_id":"5af575474f1c1bce408b46cd","slug":"policeman-give-talaq-his-first-wife-posted-objectionable-photos-on-facebook-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पुलिसवाले ने लिया फेसबुक का सहारा, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पुलिसवाले ने लिया फेसबुक का सहारा, ऐसे हुआ खुलासा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 12 May 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
आरोपी पुलिसवाला इरफान उत्तर प्रदेश में तैनात है। दिल्ली में रहने के दौरान उसने बिना घर पर बताए शादी कर ली। यहां से जब वह घर पहुंचा तो घरवालों ने उसकी एक और शादी करवा दी। इसके बाद पहली पत्नी से तलाक पाने के लिए उसने अनोखा तरीका अपनाया।
विज्ञापन
उसने सोशल साइट फेसबुक पर अपनी पहली पत्नी को कॉल गर्ल बता दिया। उसने उसकी कई अश्लील फोटो और साथ में मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया। उसने ये सभी पोस्ट अपनी पत्नी के प्रोफाइल से चुपके से पोस्ट कर दी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
बुधवार 9 मई को पीड़िता ने अपने पति इरफान के खिलाफ दिल्ली के खजूरी खास थाने में शिकायत दर्ज करवाई। मीडिया के अनुसार पुलिस ने आरोपी पति से उस कम्प्यूटर का आईपी एड्रेस मांगा, जिससे उसने इस हरकत को अंजाम दिया था।
यूपी के शामली जिले का रहने वाला इरफान मेरठ के एसएसपी ऑफिस में तैनात था। बताया जा रहा है कि आरोपी दिल्ली में रहने के दौरान ही पीड़िता से शादी कर ली थी। कथित तौर इसकी जानकारी उसके घरवालों को नहीं थी। ऐसे में उसके घरवालों ने उसकी शादी करवा दी, जिसका उसने विरोध भी नहीं किया।