फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police will not be deployed in private hospitals says commissioner of delhi

निजी अस्पतालों में नहीं होगी पुलिस तैनात, बनाई गई एरिया डोमिनेशन स्कीम 

Wed, 10 Jun 2020 06:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोतम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 10 Jun 2020 06:45 AM IST
सार

  • पुलिस आयुक्त ने अपराध पर काबू के लिए एरिया डोमिनेशन स्कीम बनाई  
  • वांछित बदमाशों की तैयार की जा रही है सूची, धरपकड़ के आदेश
  • इस स्कीम के तहत अपराध की घटनाओं, जगह व समय को देखते हुए रणनीति बनाई गई है

विज्ञापन
Police will not be deployed in private hospitals says commissioner of delhi
एसएन श्रीवास्तव - फोटो : एएनआई

विस्तार

लॉकडाउन खुलने के साथ ही राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। बढ़ते अपराध ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों को नींद हराम कर दी है। ऐसे में अब पुलिस आयुक्त हॉटस्पॉट व क्वारंटीन सेंटर की सुरक्षा के बजाय अपराध पर काबू करने के सख्त आदेश दिए हैं। पुलिस आयुक्त ने अपराधियों को दबोचने के लिए एरिया डोमिनेशन स्कीम बनाई है। साथ ही आदेश दिए हैं कि निजी अस्पतालों के बाहर पुलिस की तैनात नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने सोमवार को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि कंटेनमेंट जोन, सरकारी अस्पताल व क्वारंटीन सेंटरों पर कम से कम पुलिस की तैनाती की जाए। दिल्ली में स्थित प्राइवेट अस्पतालों की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस तैनात नहीं होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि मॉल्स, धार्मिक स्थल और रेस्टोरेंट में सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा है कि एरिया डोमिनेशन स्कीम के तहत मोटरसाइकिल, बीट सिपाही, जगुआर, पीसीआर वैन, अखर वैन और व्हिस्की- 99 वैन की सहायता लेकर अपराध व अपराधियों पर काबू किया जाए। इस स्कीम के तहत अपराध की घटनाओं, जगह व समय को देखते हुए रणनीति बनाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी देखा जा रहा है कि कहां-कहां और किस समय पर अपराध ज्यादा होता है। पुलिस आयुक्त के आदेश के पर वांछित व एरिया छोड़ चुके बदमाशों की सूची तैयार की जा रही है ताकि इन बदमाशों को पकड़ा जा सके और उनके खिलाफ हिस्ट्रीशीटर व तड़ीपार की कार्रवाई की जा सके। एसएन श्रीवास्तव ने ये भी कहा है कि आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और एक्साइज एक्ट के तहत ज्यादा से ज्यादा कार्रवाई की जाए। 


दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि काफी बदमाशों को घोषित बदमाश व तड़ीपार करने की कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट कहा है कि एरिया डोमिनेशन स्कीम के तहत इस तरह कार्रवाई की जाए कि लोगों को पता लग जाए कि बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। पुलिस आयुक्त ने सभी थाना पुलिस, स्पेशल सेल, अपराध शाखा और अन्य यूनिटों को बदमाशों को पकड़ने के सख्त आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed