मोहनिया के साथियों की पहचान में जुटी पुलिस, महिला से बदतमीजी का है मामला
दक्षिण जिला आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया गिरफ्तारी मामले में उनके अन्य साथियों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि विधायक के दो से तीन साथियों की पहचान करनी है।
विधायक के ये साथी भी सह आरोपी हैं। गौरतलब है कि विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ शिकायत देने वाली पीड़ित महिला ने अपने बयान में कहा है कि उसके साथ विधायक व उसके साथियों ने बदतमीजी व धक्कामुक्की की।
महिला ने कोर्ट के सामने दर्ज कराए बयानों में भी विधायक के साथियों द्वारा बदतमीजी व बदसलूकी करने की बात कही थी
कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक के साथी व अन्य आरोपियों की पहचान के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस विधायक दिनेश मोहनिया के कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज को खंगालने भी जा रही है। इसके अलावा पीड़ित महिला से विस्तार से पूछताछ की जाएगी ताकि अन्य आरोपियों की पहचान हो सके।
इसके अलावा पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस ने कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं।