{"_id":"6a748560fea785995102ab53","slug":"police-took-to-the-streets-to-stop-the-sale-of-chinese-manjha-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149345-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: चीनी मांझे की बिक्री रोकने के लिए पुलिस सड़कों पर उतरी
विज्ञापन
-तेज किया जागरूकता अभियान, दुकानों, बाजारों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास लोगों को कर रहे जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में प्रतिबंधित चीनी मांझा की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस टीमें बाजारों, पतंग की दुकानों और मेट्रो स्टेशनों पर भी जागरूक करते हुए खतरों और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दे रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चीनी मांझा राजधानी में प्रतिबंधित है। बावजूद मुनाफा के लिए कई दुकानदार चोरी छिपे इसे बेच रहे हैं। चाइनीज मांझा न केवल पक्षियों के लिए घातक है, बल्कि कई दोपहिया वाहन चालक और राहगीर भी इसके चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। इसको देखते हुए दिल्ली पुलिस चाइनीज मांझा बेचने और भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। साथ ही सभी थाना इलाके में तैनात पुलिसकर्मियों के जरिए दुकानदारों से प्रतिबंधित मांझा न खरीदने, न बेचने और न ही इसका भंडारण करने की अपील की जा रही है।