फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MLAs will now undergo health check-ups every six months.

Delhi NCR News: विधायकों का अब हर छह महीने में होगा स्वास्थ्य परीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक में फैसला
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। । दिल्ली के विधायकों को अब हर छह महीने में स्वास्थ्य परीक्षण कराना होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
निर्णय के तहत 12 से 19 नवंबर तक संत परमानंद अस्पताल के सहयोग से विधायकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। जांच की प्रक्रिया व्यवस्थित रखने के लिए विधायकों को दो बैचों में शामिल किया जाएगा। पहले बैच की जांच सुबह 8:30 बजे और दूसरे बैच की जांच सुबह 9:30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन

विधानसभा सचिवालय शिविर के आयोजन और चिकित्सा संबंधी व्यवस्थाओं के लिए अस्पताल के साथ समन्वय करेगा। इस पहल का उद्देश्य संभावित बीमारियों की समय रहते पहचान करना और जरूरत के अनुसार विधायकों को चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराना है। बैठक में संत परमानंद अस्पताल के महाप्रबंधक और दिल्ली विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम्मेदारियां व्यापक...स्वास्थ्य की नियमित निगरानी जरूरी : विजेंद्र
विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियां व्यापक होती हैं। उन्हें लगातार जनता के बीच रहकर काम करना पड़ता है। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय पर चिकित्सा जांच आवश्यक है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष विधायकों के लिए सालाना स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था शुरू की गई थी। अब इसे साल में दो बार कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed