फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police stopped the last rites in Bulandshahr and sent body for post mortem

चिता से उठा ले गई लाश: शमशान घाट पर परिजन शव जलाने की कर रहे थे तैयारी, तभी पहुंच गई पुलिस; देखें वीडियो

Sun, 09 Feb 2025 06:41 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/अहमदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर/अहमदगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Feb 2025 06:41 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली और शव को चिता पर भी लिटा दिया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Police stopped the last rites in Bulandshahr and sent body for post mortem
पुलिस ने बंद कराया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर निवासी सतबीर (30) की शनिवार देर रात मौत हो गई। परिजनों ने रविवार सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली और शव को चिता पर भी लिटा दिया, लेकिन तभी थाना पुलिस युवक की हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के गले पर निशान देखकर शव को चिता से उठा लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया। परिजन हार्ट अटैक से मौत होना बता रहे हैं।

विज्ञापन




गांव फरीदपुर निवासी सतबीर सिंह खेतीबाड़ी कर अपना व परिवार का भरण पोषण करते थे। परिजनों ने बताया कि रात को सतबीर खाना खाने के बाद सोने के लिए गए थे, लेकिन रात करीब दस बजे सीने में दर्द की शिकायत की। कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई, जिसके बाद रात से ही उनके परिवार में रिश्तेदारों का जुड़ना शुरू हो गया था। रविवार सुबह परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट लेकर पहुंच गए और शव को चिता पर लिटा दिया। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि फरीदपुर निवासी सतबीर की हत्या की गई है। 

विज्ञापन

गला दबाये जाना का था निशाना  
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, उस दौरान चिता को अग्नि देने की तैयारी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस ने शव की जांच की तो मृतक के गले पर निशान दिखाई दिया, जिससे फंदा लगने या फिर किसी रस्सी या कपड़े से गला दबाया जाना प्रतीत हो रहा था। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से अंतिम संस्कार को रोककर मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा। लेकिन, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और विरोध करना शुरू कर दिया।

पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते परिजन
परिजनों का कहना था कि सतबीर की मौत हार्ट अटैक से हुई है, इसलिए वह पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। जिस पर पुलिस ने उन्हें समझा कर शांत किया और पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को भेज दिया। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ भी की है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। 

हत्या, आत्महत्या और स्वाभाविक मौत में उलझा पेंच
सतबीर ने आत्महत्या की है, उसकी हत्या हुई है या फिर उसकी मौत बीमारी से मौत हुई है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, उसकी मौत के बाद से गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रहीं हैं। वहीं, परिजन अब यह भी जानने को विचलित हैं कि आखिर पुलिस को हत्या की सूचना किसने दी है। जिससे पुलिस ने अंतिम समय पर पहुंच कर संस्कार को रुकवा दिया। 

एसपी देहात रोहित मिश्र ने बताया कि सतबीर की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हत्या की सूचना मिलने पर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, वह हार्ट अटैक से मौत होने की जानकारी दे रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed