फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police searching Who imposed threatening posters about Kanhaiya

किसने लगाए कन्हैया को धमकी देने वाले पोस्टर, तलाश रही पुलिस

Sun, 06 Mar 2016 05:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 05:01 AM IST
विज्ञापन
police searching Who imposed threatening posters about Kanhaiya
जेएनयू में धमकी भरे पोस्टर

विज्ञापन

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार को गोली मारने वाले को 11 लाख रुपये देने संबंधित पोस्टर के मामले में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी पोस्टर पर लिखे भड़काऊ भाषा को माहौल बिगाड़ने की कोशिश के तहत देख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है पोस्टर लगाने और लगवाने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


देशद्रोह के आरोप में तिहाड़ जेल से सशर्त जमानत पर निकले कन्हैया ने जेएनयू में छात्रों को संबोधित किया था। उसके दिए भाषण पर अलग-अलग प्रतिक्रिया मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

कन्हैया को जान से मारने वालों को 11 लाख रुपये का ईनाम वाले पोस्टर

police searching Who imposed threatening posters about Kanhaiya

ऐसे में शनिवार सुबह उसे जान से मारने वालों को 11 लाख रुपये देने वाले पोस्टर प्रेस क्लब के पास चिपके हुए मिले। पोस्टर के चर्चा में आते ही पुलिस हरकत में आई और प्रेस क्लब के पास पहुंचकर सभी पोस्टरों को फाड़ दिया।

पुलिस ने इस बाबत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टर पर लिखे फोन नंबर पर संपर्क किया है लेकिन वह स्वीच ऑफ है। पुलिस का कहना है कि फोन नंबर के जरिए उस शख्स की तलाश की जा रही है, जिसने पोस्टर लगवाने का दावा किया है।

साथ ही पुलिस प्रेस क्लब के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में कर उन लोगों की पहचान कर रही है जिन्होंने वहां पोस्टर चिपकाने का काम किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed