फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police raids hotel in central Delhi s Paharganj nabs obscene dance party

होटल में चल रहा था गंदा काम: पुलिस ने आधी रात मारी रेड, इस हाल में मिलीं तीन लड़कियां, पकड़े गए 17 ग्राहक

Sun, 20 Nov 2022 07:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 20 Nov 2022 07:49 PM IST
सार

पुलिस ने मौके पर मौजूद होटल मालिक, मैनेजर, दो स्टाफ और डांस करने वाली तीन लड़कियों के अलावा 17 ग्राहकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Police raids hotel in central Delhi s Paharganj nabs obscene dance party
सांकेतिक तस्वीर, dance, bar dance - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल व बार में अश्लील डांस चल रहा था। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम ने आधी रात को छापेमारी की तो वहां का नजारा ही कुछ और था। अंदर शराब परोसने के साथ अश्लील डांस चल रहा था। पुलिस ने मौके पर मौजूद होटल मालिक, मैनेजर, दो स्टाफ और डांस करने वाली तीन लड़कियों के अलावा 17 ग्राहकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। होटल मालिक के अलावा मैनेजर व बाकी स्टाफ से पूछताछ जारी है। बता दें कि पिछले दो माह के दौरान पहाड़गंज के होटल में इसी तरह की तीसरी छापेमारी है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात पुलिस को खबर मिली कि लक्ष्मी नारायण स्ट्रीट, चूना मंडी, पहाड़गंज के होटल अर्बन गार्डन में अश्लील डांस चल रहा है। फौरन एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई। वहां पर 17 ग्राहक लड़कियों के अश्लील डांस पर मौज-मस्ती करते मिले। बार के अंदर तीन युवतियां अर्धनग्न हालत में डांस कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से सभी 17 ग्राहकों को हिरासत में लिया। इसके बाद डांस कर रही तीनों लड़कियों को हिरासत में लेने के अलावा एक महिला स्टाफ, पंकज मेहरा, मैनेजर हेमांता गुप्ता और मालिक कमलेश कुमार रस्तोगी को पकड़ा गया।
विज्ञापन

इनसे होटल के लाइसेंस के अलावा बाकी कागजात मांगे गए। पुलिस रविवार को सभी को थाने लाकर उनसे पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन के बाद मामले में आरोपियों की गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed