फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police provides security of bank account holders

बैंक से 1 लाख निकालने वालों को घर तक छोड़ने जाएगी पुलिस

Tue, 18 Feb 2014 01:43 PM IST
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 18 Feb 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
Police provides security of bank account holders

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में आए दिन लूट की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सभी बैंकों को एक नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि एक लाख रुपये की रकम से ज्यादा निकासी करने पर बैंक प्रबंधक पुलिस को सूचित करेगा। जिसके बाद पुलिस व्यक्ति को रुपये के साथ उसके घर तक पहुंचाएगी।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंकों से रुपये निकालकर ले जाने वाले लोगों को बदमाश अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में हर 17 घंटे में हो रही है 1 लूट
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देखते हुए उन्होंने थाना प्रभारी की ओर से सभी प्रबंधकों को नोटिस जारी कराया गया है कि एक लाख रुपये की धनराशि से अधिक जो भी व्यक्ति बैंक से निकालेगा तो उसकी सूचना पुलिस को दी जाएगी।

पुलिस संबंधित व्यक्ति को सुरक्षा देने के लिए नकदी के साथ उसके घर तक छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि कुछ बदमाशों ने बैंकों के आसपास गिरोह के सदस्य छोड़ दिए हैं। जहां से सूचना के बाद बदमाश वारदात को अंजाम देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed