फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police personnel claims from the stage at Jantar Mantar that he is quitting his job.

Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर पुलिसकर्मी ने मंच से नौकरी छोड़ने का किया दावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने कहा-निलंबित है कॉन्स्टेबल, प्रवीण वाल्मीकि गैंग के साथ संबंधों के आरोप में गिरफ्तार भी हुआ था
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच शुक्रवार को पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति ने मंच पर पहुंचकर खुद को उत्तराखंड पुलिस का कॉन्स्टेबल शेर सिंह बताया और अपने पद से इस्तीफा देने का दावा किया। उसने मंच पर मौजूद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अपना इस्तीफा और कंधे पर लगे बैज सौंपते हुए छात्रों के आंदोलन के प्रति समर्थन जताया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
मंच से शेर सिंह ने कहा कि वह ऐसी नौकरी नहीं करना चाहते, जहां छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाए। उनका आरोप था कि आंदोलन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य किसी भी सरकारी नौकरी से बड़ा है और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई का समर्थन किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

शेर सिंह के बयानों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी : आईजी
हालांकि, उत्तराखंड पुलिस ने शेर सिंह के दावों पर अलग तस्वीर पेश की है। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती की ओर से जारी वीडियो बयान में बताया गया कि शेर सिंह 28 जून से पिथौरागढ़ में बिना अनुमति ड्यूटी से अनुपस्थित था और इसी कारण 20 जुलाई को उसे निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आईजी ने यह भी बताया कि जमीन के लेन-देन और कब्जे से जुड़े एक मामले में प्रवीण वाल्मीकि गैंग के साथ संबंधों के आरोप में एसटीएफ देहरादून ने 15 सितंबर 2025 को शेर सिंह और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया था। फिलहाल वह जमानत पर है। पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर पर दिए गए उसके बयान और गतिविधियों के संबंध में विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रदर्शनकारियों ने शेर सिंह के कदम का किया स्वागत
उधर, धरना स्थल पर मौजूद छात्रों और प्रदर्शनकारियों ने शेर सिंह के कदम का स्वागत किया। उनका कहना था कि यदि किसी पुलिसकर्मी ने छात्रों के समर्थन में नौकरी छोड़ने का फैसला लिया है तो यह आंदोलन के प्रति नैतिक समर्थन का संदेश है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस के बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article