फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police keeping watch on home quarantine people surveillance, report on 247 violators filed

होम क्वारंटीन लोगों पर सर्विलांस से नजर रख रही है पुलिस,  उल्लंघन करने वाले 247 पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 06 Apr 2020 10:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 06 Apr 2020 10:43 PM IST
विज्ञापन
Police keeping watch on home quarantine people surveillance, report on 247 violators filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संदिग्ध मानकर होम क्वारंटीन किए गए लोगों पर स्वास्थ्य विभाग के अलावा दिल्ली पुलिस की भी नजर है। पुलिस इनके घर जाकर तो जांच करती ही है, टेक्निकल सर्विलांस से भी नजर रख रही है। राजधानी के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने अब तक क्वारंटीन का पालन न करने वाले 247 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए या जिनका यात्रा का इतिहास है, स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे लोगों को उनके घरों में ही क्वारंटीन में रहने के आदेश दिए हैं। इन लोगों के घरों के बाहर बाकायदा नोटिस लगाकर पड़ोसियों को इनसे न मिलने की सलाह दी गई है। इसके बावजूद क्वारंटीन किए गए लोगों के नियम तोड़कर बाहर घूमने की सूचना मिल रही हैं। पुलिस ने सबसे पहले ऐसे सभी लोगों के मोबाइल को टेक्निकल सर्विलांस पर लगाया। इससे पता चला कि अलग-अलग इलाकों में क्वारंटीन किए गए 160 लोग अपने घरों से गायब थे। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पुलिस की टीम क्वारंटीन किए गए 81 लोगों के घरों पर पहुंची। गायब मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। छह मामलों में पड़ोसियों ने क्वारंटीन किए गए लोगों के नियम तोड़ने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने पड़ोसियों के बयान पर मामला दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, आनंद पर्वत और विवेक विहार में तो विदेश से आए दो लोग घरों पर ताले लगाकर फरार हैं। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल बाहरी, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, द्वारका, दक्षिण, मध्य, उत्तर-पश्चिम, शाहदरा और पूर्वी दिल्ली में लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 होम क्वारंटीन के निर्देश का पालन नहीं करने वाली एयर होस्टेस पर मामला दर्ज

होम क्वारंटीन के नियमों का पालन नहीं कर घर से बाहर निकलने वाली एक एयर होस्टेस समेत दो महिलाओं पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। विदेश से लौटने के बाद दोनों को होम क्वारंटीन में रखा गया था। तब भी दोनों अपने घरों से बाहर निकल रही थीं।

पुलिस के अनुसार विदेश से आने वालों को होम क्वारंटीन में रखा जा रहा है। आनंद पर्वत इलाके में रहने वाली एयर होस्टेस यामिनी गौतम के सत्यापन के लिए पुलिस उसके घर पहुंची। घर पर ताला लगा था। जांच करने पर पता चला कि वह शास्त्री नगर स्थित घर पर है। फोन से संपर्क करने पर यामिनी ने बताया कि वह 20 मार्च से होम क्वारंटीन में है। वहीं, फोन लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वह 22 मार्च को द्वारका गई थी। हिदायत के बावजूद वह घर से बाहर निकली। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

वहीं रणजीत नगर थाना पुलिस ने शिल्पी ढींगरा नाम की महिला पर भी मुकदमा दर्ज किया है। शिल्पी को विदेश से लौटने के बाद होम क्वारंटीन में रहने का निर्देश दिया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह लगातार अपने घर से निकल रही है। पुलिस ने शिल्पा के आस पड़ोस में रहने वालों से पूछताछ की जिसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed