{"_id":"56bf24256c5db779eecfcfd9ba08c0c2","slug":"police-issued-a-traffic-diversion-plan-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया ईद पर डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया ईद पर डायवर्जन प्लान
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 26 Jul 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 या 30 जुलाई को होने वाली ईद को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। ईद की नमाज के दौरान सुबह करीब 7 बजे से शहर में कैलाभट्टा, शहीदनगर, एनएच-58, मालीवाड़ा चौक और संजयनगर सेक्टर-23 स्थित मस्जिद पर डायवर्जन कर दिया जाएगा। यह डायवर्जन नमाज अदा के आधा घंटे बाद तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक अमर सिंह ने बताया कि लाल कुआं व साजन मोड़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को विवेकानंद नगर फ्लाई ओवर से होकर गुजारा जाएगा।
वहीं लाल कुआं से आने वाले हल्के वाहनों को चौधरी मोड़ से घंटाघर की ओर जाने से रोका जाएगा। सभी हल्के वाहन अंबेडकर रोड, कालका गढ़ी चौक से गुजरेंगे।
चौधरी मोड़ से आने वाले हल्के वाहनों को पुराना बस अड्डा से सीधे न भेजकर कालका गढ़ी चौक से डायवर्ट कर होली चाइल्ड फ्लाई ओवर से भेजा जाएगा।
मेरठ तिराहे से घंटाघर की ओर आने वाले वाहनों को हापुड़ तिराहे से डायवर्ट कर पुराना बस अड्डे से होकर गुजारा जाएगा।