फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police is under scanner in land scam of gurgaon

जमीन धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

Tue, 28 Apr 2015 06:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 28 Apr 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
police is under scanner in land scam of gurgaon

दो सौ गज जमीन का सौदा कर धोखे से पूरी जमीन रजिस्ट्री कराने वाले खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित मुख्यमंत्री विंडों से लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय का चक्कर लगा रहा है।

विज्ञापन


पटौदी के रामपुर का रहने वाला राम अवतार की 14 कनाल 14 मरला जमीन थी। जिसमें से 200 गज का टुकड़ा 30 लाख रुपए में बिकवाने के नाम पर गांव के ही कृष्ण कुमार ने करार कराया।
विज्ञापन


बताते हैं इस प्लॉट की रजिस्ट्री के दौरान आरोपियों ने उसकी पूरी रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। इस बात का पता उसके परिवार वालों को रजिस्ट्री हो जाने के दस दिन बाद चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने पूरी कहानी सुनने के बाद छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। मगर पटौदी थाने की पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

कुछ आरोपी अग्रिम जमानत लेकर खुलेआम घूम रहे हैं। इस मामले में पटौदी पुलिस की जांच संदेह के घेरे में पाए जाने के बाद पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने पूरे मामले की जांच रिपोर्ट तलब की है। पीड़ित ने जांच किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है।


पटौदी थाना प्रभारी से अब तक की जांच रिपोर्ट तलब की गई है। साथ ही उसकी ओर से अदालत में जमा कराये जाने वाले चालान पर लीगल सेल की रिपोर्ट मांगी गई है। -नवदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त गुड़गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed