फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police is keeping eye through Google live location, quarantine youth left house in Shahdara, case registered

गूगल लाइव लोकेशन से नजर रख रही है पुलिस, शाहदरा में क्वारंटीन युवक घर से निकला, केस दर्ज

Fri, 10 Apr 2020 08:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 10 Apr 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Police is keeping eye through Google live location, quarantine youth left house in Shahdara, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : जी पाल

अब क्वारंटीन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। ऐसे लोगों के घर से निकलते ही पुलिस को गूगल लाइव लोकेशन के जरिए उनकी जानकारी मिल जा रही है। शाहदरा के फर्श बाजार में बृहस्पतिवार शाम क्वारंटीन युवक के घर से निकलते ही पुलिस को अलर्ट मेसेज मिल गया। पुलिस ने गूगल लाइव लोकेशन से उसकी जांच की तो वह घर से दूर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अभिनव अग्रवाल फर्श बाजार के पूर्वी अर्जुन नगर स्थित अनुपम अपार्टमेंट में रहते हैं। अभिनव को घर में क्वारंटाइन किया गया है। इसके बावजूद वह बृहस्पतिवार शाम 6:50 बजे अपने घर से बाहर निकले थे। पुलिस को उनकी लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वह अपने घर से करीब 344 मीटर दूर हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पिछले दिनों शाहदरा जिले में क्वारंटीन किए गए 10 से अधिक लोग घर पर नहीं मिले थे। कुछ लोग विदेश से आने के बाद लौट भी चुके थे। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। अब क्वारंटीन किए गए लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस गूगल लाइव लोकेशन का इस्तेमाल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed