ये आंकड़े खोल देते हैं साइबर सिटी के पुलिस की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबरसिटी में अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के बावजूद शहर सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षित नहीं है। पुलिस की तरफ से जारी हुए आंकड़ों में यह बात सामने आई है जिसमें दिल्ली-एनसीआर के मुकाबले गुड़गांव पुलिस सबसे कमजोर आंकी गई है।
सुविधाओं और पुलिसकर्मियों की कमी का हवाला देते हुए चिंता का कारण बताया गया है। हाल ही में पुलिस की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के सामने आया कि प्रदेश की आर्थिक राजधानी में पुलिस की कमी के चलते क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजनों समेत अन्य कार्यक्रमों के चलते सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस के स्टाफ की कमी चुनौती बनी हुई है।
आला अधिकारियों ने भी मानी बात
आंकड़ों में राजधानी दिल्ली के अलावा एनसीआर के अन्य शहरों से तुलना की गई
जिसमें गुड़गांव को असुरक्षित माना गया। पुलिस के आला अधिकारी भी इस बात को
मान रहे है।
ऐसे में प्रदेश की आर्थिक राजधानी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।