फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police in Ghaziabad arrested four members of a gang that had stolen three times in a house

गिरोह का मुखिया बनने को मुखलाल ने की दूसरी शादी: साढ़ू और साले संग बनाया गैंग, एक ही घर में तीन बार की चोरी?

Wed, 09 Aug 2023 08:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 09 Aug 2023 08:18 PM IST
सार

एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मुखलाल गिरोह का सरगना है। पिछले साल जुलाई में जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गिरोह बनाने के लिए दूसरी शादी की। दूसरी शादी करने के बाद उसने रिश्तेदारों के साथ गिरोह बना लिया और लूट व चोरी करने लगा।

विज्ञापन
Police in Ghaziabad arrested four members of a gang that had stolen three times in a house
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बंद घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के तीन चोर और एक सुनार को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के शातिरों ने 22 से 26 जुलाई के बीच नंदग्राम क्षेत्र निवासी सौरभ के मकान में तीन बार चोरी की थी। पुलिस ने इनके पास से चोरी किया 1.5 लाख की कीमत का सामान बरामद किया है। गिरोह के सरगना मुखलाल पर गाजियाबाद और मेरठ में 42 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से 36 मुकदमे चोरी के हैं। मुखलाल ने पिछले साल जुलाई में जेल से बाहर आने के बाद अपना गिरोह बनाने के लिए दूसरी शादी की।

विज्ञापन

डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल ने बताया कि पकड़े गए शातिर फैजाबाद के मवई चौराहा निवासी मुखलाल, मधुबन बापूधाम के गुलधर निवासी रवि, बुलंदशहर के छतारी के गांव भिकमपुर निवासी करन और मुरादनगर के डिफेंस कॉलोनी निवासी हरि गोपाल वर्मा उर्फ मिंटू है। मुखलाल हाल में गाजियाबाद में अटौर गांव में और करन क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर में रह रहा है। मुखलाल गिरोह का सरगना है और हरि गोपाल सुनार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में मुखलाल ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर सुनसान इलाकों में खाली मकानों की रेकी करके मौका देखकर चोरी करते हैं और कबाड़ी व सुनार को बेच देते हैं। डीसीपी ने बताया कि मुखलाल 2007 से लूट व चोरी की वारदात कर रहा है। वह चार बार जेल जा चुका है। मुखलाल पर गैंगस्टर की कार्रवाई के साथ कुर्की भी की जा चुकी है। इनका साथी रफीक अभी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

गिरोह बनाने की लिए की दूसरी शादी
एसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मुखलाल गिरोह का सरगना है। पिछले साल जुलाई में जेल से बाहर आने के बाद उसने अपना गिरोह बनाने के लिए दूसरी शादी की। दूसरी शादी करने के बाद उसने अपने साले रवि और साढ़ू रफीक के साथ मिलकर गिरोह बना लिया और लूट व चोरी करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed