{"_id":"5f37096f8ebc3e3ca82e9ca7","slug":"police-has-filed-chargsheet-in-gangster-act-in-vikram-joshi-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर, पुलिस ने तीन सप्ताह में ही दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारोपियों पर गैंगस्टर, पुलिस ने तीन सप्ताह में ही दाखिल की चार्जशीट
Sat, 15 Aug 2020 03:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 15 Aug 2020 03:49 AM IST
विज्ञापन
पत्रकार विक्रम जोशी(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या के मामले में जेल भेजे गए सभी 10 आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट लगाया है। सभी आरोपियों के खिलाफ महज तीन सप्ताह में ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। एसएसपी कलानिधि नैथानी का कहना है कि आरोपियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कोर्ट में मजबूत पैरवी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विजयनगर बाईपास निवासी पत्रकार विक्रम जोशी पिछली 20 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे अपनी दो बेटियों के साथ बहन के घर से लौट रहे थे। गली से निकलते ही हमलावरों ने उन्हें बाइक से खींच लिया था और सिर में गोली मार दी थी। 22 जुलाई की सुबह 4 बजे विक्रम की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि विक्रम जोशी हत्याकांड में कुल 10 आरोपियों रवि निवासी रोजी कॉलोनी, छोटू उर्फ शाहनूर तथा आकाश उर्फ लुल्ली निवासी चरण सिंह कॉलोनी, मोहित निवासी भावदेवरस कॉलोनी, दलवीर निवासी सेक्टर-9 विजयनगर, आकाश उर्फ लुल्ली निवासी, अभिषेक सरोज निवासी लाल क्वार्टर अर्थला, अभिषेक जीनवाल निवासी माता कॉलोनी, शाकिर निवासी सेक्टर-12 प्रताप विहार, आकाश बिहारी निवासी माता कालोनी तथा जोगेन्द्र निवासी सेक्टर-11 विजयनगर को जेल भेजा गया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन