{"_id":"640d55b086100c2996057838","slug":"police-got-objectionable-medicines-from-farmhouse-many-questions-remain-unresolved-in-satish-kaushik-death-2023-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां... शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां... शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल
Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:00 AM IST
सार
अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत का मामले में बिजवासन स्थित फार्महाउस से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक दवाइयां मिली हैं। पुलिस पार्टी में शामिल होने वाले लोगों की सूची बना रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। सतीश कौशिक की मौत मामले में पुलिस के सामने कई सवालों के जवाब तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन
Satish Kaushik
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस को अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक की मौत मामले में शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट के हिसाब से उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, फिलहाल विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे पता चल पाएगा कि सतीश ने हार्ट अटैक से पहले क्या-क्या खाया पीया था।
इसके अलावा उन्होंने किसी दवा का तो सेवन नहीं किया था, इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिजवासन के जिस फार्महाउस पर सतीश पार्टी में शामिल हुए थे, वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली हैं।
इनका सतीश से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को बिजवासन स्थित फार्महाउस की छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दोस्त विकास की पार्टी में शामिल हुए थे सतीश
पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई से दिल्ली आने के बाद सतीश कौशिक दोस्त विकास मालू की पार्टी में शामिल हुए थे। यहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डीडीयू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा सतीश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया।

पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पार्टी में कौन-कौन शामिल हुआ था। शुरुआती जांच में 18 से 20 लोगों के पार्टी में शामिल होने की बात की जा रही है। पुलिस इन मेहमानों की लिस्ट तैयार कर रही है, बाद में इन सभी से पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक मौत मामले में बड़ा अपडेट, फार्महाउस से मिलीं दवाएं, इस वजह से गई थी जान
यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक मौत मामले में बड़ा अपडेट, फार्महाउस से मिलीं दवाएं, इस वजह से गई थी जान
विकास पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला
सूत्रों का कहना है कि जिस विकास मालू ने अपने फार्महाउस में पार्टी आयोजित की थी, उस पर पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। सतीश की मौत के बाद दक्षिण-पश्चिम जिला की क्राइम टीम फार्महाउस की जांच के लिए पहुंची।
यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और...

वहां से पुलिस को आपत्तिजनक दवाइयां के अलावा कुछ सामान्य दवाइयां, जिनमें पेट-सफा चूर्ण भी बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि मुंबई पुलिस से संपर्क कर इस बात का पता करने का प्रयास किया जा रहा है कि दिल्ली आने से पहले सतीश का क्या रूटीन रहा।
जावेद अख्तर की पार्टी में भी शामिल हुए थे सतीश
मुंबई में जावेद अख्तर की जिस पार्टी में सतीश शामिल हुए थे, उसमें क्या-क्या हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की बेहद बारीकी से जांच करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
मुंबई में जावेद अख्तर की जिस पार्टी में सतीश शामिल हुए थे, उसमें क्या-क्या हुआ था। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की बेहद बारीकी से जांच करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा।
पुलिस ने उनके ब्लड सैंपल को भी जांच के लिए एफएसएल भेजा हुआ है। इससे भी कई चीजों का खुलासा हो पाएगा। इस बात का पता चल पाएगा कि सतीश ने कहीं शराब तो नहीं पी हुई थी। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने फिलहाल मामले में स्वाभाविक मौत की कार्रवाई की है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के मामले में कहा कि एक महिला (विकास मालू की पत्नी) द्वारा लगाए गए के आरोपों की जांच शुरू की गई। दक्षिण पश्चिम जिले के एक इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को पूरे मामले की जांच करने के लिए कहा गया है। बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस महिला को बुलाएगी।