फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish Kaushik Death Delhi Police visited farmhouse in Southwest recovered some medicines Sources

Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक मौत मामले में बड़ा अपडेट, फार्महाउस से मिलीं दवाएं, इस वजह से गई थी जान

Sun, 12 Mar 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 09:36 AM IST
सार

दक्षिण पश्चिम जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पार्टी में 15 से 20 लोग शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है और उनको बुलाकर  पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
Satish Kaushik Death Delhi Police visited farmhouse in Southwest recovered some medicines Sources
सतीश कौशिक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

दिल्ली पुलिस को फिल्म अभिनेता व कॉमेडियन सतीश कौशिक के शव की शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट  को मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगा है कि सतीश कौशिक की हार्टअटैक से मौत हुई है, हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने में अभी समय लगेगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने सतीश कौशिक का विसरा सुरक्षित रखवाया है। पुलिस ने खून के सैंपल लिए हैं। उन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। ब्लड सैंपल से शराब आदि पीने का पता लगेगा।
विज्ञापन


दक्षिण पश्चिम जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। पार्टी में 15 से 20 लोग शामिल थे। दिल्ली पुलिस ने पार्टी में शामिल सभी मेहमानों की लिस्ट तैयार कर ली है और उनको बुलाकर  पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस  अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ इसलिए की जा रही है ताकि पता लग सके कि फार्म हाउस  मैं हुआ क्या था। अभी तक की जांच में यह बात भी सामने आई है कि सतीश कौशिक फार्महाउस में पहली मंजिल पर रुके थे और अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में उनकी मौत हुई है। 



उनके कमरे से पुलिस को पेट साफ करने वाली दवाई पेट सफा मिली है। कपासहेड़ा थाना पुलिस ने पुलिस इस मामले में स्वाभाविक मौत की कार्रवाई की है । पुलिस फार्म हाउस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा जिला पुलिस फॉर्म हाउस मालिक के बारे में भी पता कर रही है।

आपको बता दें कि फिल्म जगत में 'कैलेंडर' के नाम से मशहूर अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, कॉमेडियन और पटकथा लेखक सतीश कौशिक का आठ मार्च की देर रात (करीब 2.30 बजे) गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। 66 वर्षीय सतीश कौशिक के शव का दिल्ली के दीन दयाल अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि फोर्टिस के डॉक्टरों को इसमें संशय था जिसकी वजह से उनका पोस्टमार्टम कराया गया। 

सतीश कौशिक के दोस्त आनंद ने बताई ये बात
सतीश कौशिक के दोस्त प्रतीक आनंद ने बताया कि सतीश कौशिक दिल्ली में होली खेलने के लिए आए थे। रात तक उनकी हालत ठीक थी। देर रात अचानक उनकी छाती में दर्द महसूस हुआ जिसके बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया। वहीं अस्पताल के गेट पर ही उनका निधन हो गया।

सतीश कौशिक के मैनेजर ने बताया कब क्या हुआ
सतीश कौशिक के मैनेजर ने कहा कि बुधवार सुबह 10:00 बजे होली मनाने के लिए वह दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 पुष्पांजलि में आए थे। होली सेलिब्रेशन के बाद वह पुष्पांजलि में ही रुके थे। रात करीब 12:10 पर उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और बताया कि उन्हें छाती में दर्द हो रहा है। वह तुरंत उन्हें फोर्टिस अस्पताल ले गए जहां गेट पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। इसके बाद परिजनों ने कापसहेड़ा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस उनके शव को डीडीयू अस्पताल में लेकर आई और पोस्टमार्टम कराया।


 

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ जन्म

सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को हुआ। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। वहीं उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और एफटीआईआई से भी पढ़ाई की।

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।  

अनुपम खेर ने ट्वीट किया, जानता हूं 'मृत्यु ही इस दुनिया का अंतिम सच है!' पर ये बात मैं जीते जी कभी अपने जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के बारे में लिखूंगा, ये मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। 45 साल की दोस्ती पर ऐसे अचानक पूर्णविराम! ओम् शांति! 


फार्म हाउस पर तीन बजे के बाद नहीं हुई थी कोई पार्टी

सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान उनके मैनेजर संतोष राय ने खुलासा किया है कि फार्म हाउस में दोपहर तीन बजे के बाद कोई पार्टी नहीं हुई थी। जश्न मनाने के बाद सतीश फार्म हाउस स्थित अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद वह 9:00 बजे डिनर के लिए आए। खाना खाने के बाद वह दोबारा अपने कमरे में चले गए। वहां आईपैड पर वह मूवी क्लिप देखने लगे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संतोष राय को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात बताई। सतीश का कहना था कि उनको बेचैनी होने के अलावा सीने में दर्द हो रहा है। संतोष आननफानन में सतीश को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक को बताया गया। मामले की जांच जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed