फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Satish Kaushik Death Big revealing of Satish manager in interrogation Talked to manager uneasiness chest pain

Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के बाद आया था फोन और...

Sun, 12 Mar 2023 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 12 Mar 2023 02:12 PM IST
सार

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत का मामले में पुलिस पूछताछ में मैनेजर ने बड़ा खुलासा किया है। उसने बताया कि रात 9.00 बजे डिनर करने के बाद आईपैड पर फिल्मों की क्लिप देख रहे थे। रात 12.00 तबीयत बिगड़ गई उन्होंने मैनेजर से बेचैनी होने और सीने में दर्द होने की बात की थी।

विज्ञापन
Satish Kaushik Death Big revealing of Satish manager in interrogation Talked to manager uneasiness chest pain
Satish Kaushik - फोटो : रजा मुराद

विस्तार

अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक की मौत के मामले की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान उनके मैनेजर संतोष राय ने खुलासा किया है कि फार्म हाउस में दोपहर तीन बजे के बाद कोई पार्टी नहीं हुई थी। जश्न मनाने के बाद सतीश फार्म हाउस स्थित अपने कमरे में चले गए थे। 
विज्ञापन


इसके बाद वह 9:00 बजे डिनर के लिए आए। खाना खाने के बाद वह दोबारा अपने कमरे में चले गए। वहां आईपैड पर वह मूवी क्लिप देखने लगे। रात करीब 12 बजे उन्होंने संतोष राय को कॉल कर तबीयत खराब होने की बात बताई। सतीश का कहना था कि उनको बेचैनी होने के अलावा सीने में दर्द हो रहा है। 
विज्ञापन


संतोष आनन फानन सतीश को गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत का मुख्य कारण हार्ट अटैक को बताया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां... शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल

दक्षिण-पश्चिम जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार मुताबिक, सतीश कौशिक के मैनेजर संतोष राय ने बताया कि आठ मार्च को सुबह करीब 10.00 बजे सतीश बिल्डर दोस्त विकास मालू के ए-5, पुष्पांजलि, बिजवासन स्थित फार्म हाउस पर पहुंचे। 
 

फार्म हाउस पर दोपहर तीन बजे के बाद नहीं हुई थी कोई पार्टी

यहां कई लोग पहले से मौजूद थे। यहां होली की पार्टी हुई। तीन बजे तक यहां पार्टी हुई। इसके बाद बाकी लोग चले गए जबकि सतीश कमरे में आ गए। इसके बाद किसी भी पार्टी का आयोजन नहीं किया गया, बाद में जब सतीश की मौत हो गई तो उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। 

यह भी पढ़ें: Satish Kaushik Death: पूछताछ में सतीश के मैनेजर का बड़ा खुलासा, कहा- खाना खाने के कुछ देर बाद आया था फोन और...


 

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने फार्म हाउस से साक्ष्य जुटाए, लेकिन टीम को कुछ दवाइयों को छोड़कर कुछ नहीं मिला। पुलिस सतीश के परिवार के संपर्क में है। फिलहाल उनकी मौत बिल्कुल स्वाभाविक लग रही है। पुलिस ने भी 174 सीआरपीसी की कार्रवाई की है।

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हुआ जन्म

सतीश कौशिक का जन्म हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 13 अप्रैल 1956 को हुआ। उन्होंने 1972 में दिल्ली के किरोड़ी मल कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। वहीं उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा और एफटीआईआई से भी पढ़ाई की।

 

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर उनके निधन की जानकारी दी। उन्होंने सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि दी है। बता दें, सतीश कौशिक महामारी के दौरान कोविड से संक्रमित भी हुए थे।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed