{"_id":"5d469c3d8ebc3e6cdb2e9896","slug":"police-filed-case-in-triple-talaq-at-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक के बाद हलाला से इनकार करने पर महिला की हत्या की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक के बाद हलाला से इनकार करने पर महिला की हत्या की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया केस
Sun, 04 Aug 2019 02:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
तीन तलाक के बाद हलाला से इनकार करने पर महिला को फांसी लगाकर मारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पति इकबाल, सास हनीफा, ननद नरगिस, सुसर सलीम और देवर अखलाक के खिलाफ तीन तलाक और दहेज का मुकदमा दर्ज किया है।
ऊंची दनकौर निवासी हाजी जहूर ने एसपी देहात को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी दो बेटियों समीना और शबाना का निकाह नई आबादी दादरी निवासी भाइयों इकबाल और इदरीश से किया था।
इसी 27 जुलाई की रात को समीना को उसके पति इकबाल ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद समीना पर देवर से निकाह व हलाला का दबाव बनाया गया। आरोप है कि समीना के इंकार करने पर आरोपियों ने उसे बंधक बना फांसी लगाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
समीना को तीन तलाक देने के बाद घर के कमरे में बंधक बनाकर रखा गया था। दादरी पुलिस ने पीड़िता को बंधन मुक्त कराया था। शुक्रवार को दादरी पुलिस ने तहरीर ली और पीड़िता का मेडिकल कराया।