रिहाई के बाद कहां है निर्भया का नाबालिग दोषी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्भया के दोषी को बाल सुधार गृह से कहां भेजा गया इस बात की जानकारी पुलिस को नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने नाबालिग के बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं दी है।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि नाबालिग की सुरक्षा को लेकर पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है। सूत्रों के मुताबिक, रिहाई के आदेश के बाद गत शुक्रवार को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के अधिकारियों की एक अहम बैठक हुई।
जिसमें इस बात पर विचार हुआ कि नाबालिग की रिहाई के बाद उसकी सुरक्षा को लेकर उसे किसी अज्ञात जगह पर भेजा जाए।
शनिवार को ही अज्ञात जगह भेजा गया उसे
हालांकि तकनीकी आधार पर उसकी रिहाई रविवार को होनी थी, लेकिन बोर्ड के अधिकारियों ने शनिवार को ही उसे किसी अज्ञात जगह पर भेज दिया।
नाबालिग के बाल सुधार गृह में होने की बात पूछे जाने पर उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी है।
पुलिस को नहीं पता है कि वह सुधार गृह में है या फिर उसे किसी एनजीओ के हवाले कर दिया गया है।