{"_id":"5af5d0004f1c1be4408b480a","slug":"police-did-not-have-gypsy-the-alcoholics-taken-in-ambulance-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस के पास नहीं थी जिप्सी, एंबुलेंस में बैठाकर ले गए शराबियों को चौकी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के पास नहीं थी जिप्सी, एंबुलेंस में बैठाकर ले गए शराबियों को चौकी
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Updated Sun, 13 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
ambulance
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीके अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के पीछे मैदान में शराब पीते पकड़े गए 10 लोगों को पुलिस चौकी ले जाने के लिए वाहन नहीं होने के कारण तीन नंबर चौकी पुलिस के लिए परेशानी खड़ी हो गई कि आखिर आरोपियों को चौकी कैसे ले जाया जाए।
विज्ञापन
पिछले करीब तीन माह से तीन नंबर चौकी में जिप्सी नहीं है। जो जिप्सी थी उसे मरम्मत के लिए पुलिस लाइन भेजा गया था, मगर वहां उसे कंडम घोषित कर दिया गया। अब पुलिसकर्मी अपने निजी वाहनों से गश्त व अन्य काम करते हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा ने पुरानी बिल्डिंग के मैदान में छापा मारकर वहां शराब पी रहे 10 लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तीन नंबर चौकी से पुलिसकर्मियों को बुलवाया गया।
विज्ञापन
मगर जब पकड़े गए लोगों को चौकी ले जाने की बात आई तो पुलिसकर्मी बगले झांकने लगे। उनके पास कोई भी सरकारी वाहन नहीं था। इस बीके अस्पताल प्रबंधन से कह कर एक एंबुलेंस बुलवाई गई और उसमें सभी आरोपियों को बैठाकर चौकी पहुंचाया।
यह आलम तो तब है जब शहर के सबसे व्यस्त इलाके शहर का जंतर मंतर कहा जाने वाला बीके चौक, नगर निगम मुख्यालय सहित कई प्रमुख क्षेत्र इस चौकी के अंतर्गत आते हैं। जिप्सी कंडम होने के बाद चौकी में नई सूमो भेजने की बात हुई थी, मगर अभी तक कोई वाहन नहीं आया। ऐसे में चौकी प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी अपने निजी वाहन में गश्त व अन्य काम करते हैं।