{"_id":"5d7059888ebc3e01622a1021","slug":"police-did-not-allow-idol-to-be-immersed-in-yamuna-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने यमुना में विसर्जित नहीं करने दी मूर्ति, श्रद्धालुओं से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने यमुना में विसर्जित नहीं करने दी मूर्ति, श्रद्धालुओं से नोकझोंक
Thu, 05 Sep 2019 06:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Sep 2019 06:10 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन पर रोक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना नदी में अब मूर्ति विसर्जन संभव नहीं होगा। बुधवार को नदी के घाटों पर कुछ श्रद्घालु गणेश व मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विसर्जन की इजाजत नहीं दी। इसको लेकर श्रद्घालुओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
हैरानी तो इस बात की है कि मौके पर तैनात कर्मी यह नहीं बता पाए कि इसके लिए वैकल्पिक इंतजाम क्या किए गए हैं। गणेश पूजा खत्म होने से पहले ही यमुना नदी किनारे विसर्जन करने पहुंचे लोगों की भीड़ देखकर पुलिस के भी हाथ-पांव फूले हैं।
विज्ञापन
आईटीओ पर सपरिवार मूर्ति लेकर पहुंचे मुकेश कुमार ने बताया कि पहले की तरह घाट पर नहीं जाने दिया गया। मुख्य सड़क पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और गीता कालोनी जाकर मूर्ति विसर्जन करने को कहा। वहीं, गीता कालोनी के यमुना घाट पर भी रोका गया। वहां मौजूद पुलिसवालों ने पेट्रोल पंप के नजदीक दूसरी जगह भेजा।
विज्ञापन
कर्मी भी दिखे परेशान
यमुना नदी के किनारे इंतजाम देखने के लिए तैनात कर्मी इस बात को लेकर परेशान दिखे कि मुख्य पर्व पर किस तरह से मूर्ति विसर्जन संपन्न कराया जाएगा। इसकी एक वजह तो यह कि डीपीसीसी की तरफ से बनाए गए कृत्रिम तालाबों की लोगों को जानकारी नहीं है।
वहीं, आखिरी दिन यमुना घाट पर पहुंचने वाली भीड़ का संभालना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा। एक अधिकारी ने बताया कि इसके इंतजाम किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में एजेसियां पूरी तरह कमान संभाल लेंगी।
129 जगहों पर होगा मूर्ति विसर्जन
दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल कमेटी (डीपीसीसी) ने मूर्ति विसर्जन के लिए 129 जगहों पर इंतजाम किए हैं। बीते सोमवार को डीपीसीसी ने लिस्ट जारी की थी। विसर्जन के बाद मूर्तियों को उठाने का जिम्मा भी एजेसियों पर ही है।
हालांकि, पूजा समितियां इस तरह के सख्त नियमों पर एतराज जता रही हैं, लेकिन डीपीसीसी ने नियमों से बदलाव करने से इंकार कर दिया है।