फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police deal only vip cases of molestation.

वीआईपी केस में पुलिस सजग, गरीबों की अनदेखी

Thu, 25 Sep 2014 04:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Sep 2014 04:52 AM IST
विज्ञापन
police deal only vip cases of molestation.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों के संबंध में पेश रिपोर्ट पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा पुलिस प्रभावी ढंग से काम नहीं कर रही, बल्कि रिपोर्ट में खानापूर्ति की गई है।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति बीडी अहमद व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल की खंडपीठ ने पेश रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद कहा कि आपने महरौली, गोविंदपुरी में अपराध बढ़े हैं, जबकि सफदरजंग एंक्लेव व हौजखास क्षेत्र में अपराधों में कमी आई है।

विज्ञापन


खंडपीठ ने कहा आप समृद्ध व प्रभावशाली क्षेत्रों में काफी सक्रिय हैं और पुलिस काम कर रही है, लेकिन महरौली व गोविंदपुरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीबों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडपीठ ने दिल्ली पुलिस के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि अपने हाल ही में कहा था कि ऐसे 44 स्थानों को चिह्नित किया है जहां महिलाओं के प्रति अधिक अपराध हो रहे हैं।

आप को इन क्षेत्रों में तुरंत कार्रवाई करने व जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। आपने ऐसा कुछ नहीं किया, हम आपके जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। अदालत ने पेश जवाब को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।


अदालत ने कहा यदि ऐसे मामलों में कोई अमीर या विदेशी पकड़ा जाता है तो आप तुरंत डीएनए सैंपल ले लेते हैं और बिना साक्ष्यों के सजा नहीं दी जाती। उनमें कानून के प्रति कोई डर नहीं है। आपको संदेश देना चाहिए कि आप उन्हें भी पकड़ सकते हैं।

वहीं याची गौरव बंसल ने कहा कि दिल्ली पुलिस की विज्ञप्ति से स्पष्ट है कि महिलाओं से छेड़छाड़ व परेशान करने के मामलों में 600 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed