मंदिर गई बच्ची से छेड़छाड़, पुलिस ने दी बेतुकी सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर से प्रसाद लेकर लौट रही 6 साल की बच्ची से छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची को अकेली देखकर एक युवक उसे मंदिर के पास पार्क में ले गया और उसके साथ छेड़खानी की।
यहां से गुजर रहे बच्ची के पड़ोसी ने उसे देख लिया। आरोपी की पिटाई कर सेक्टर - 20 पुलिस को सूचना दी गई। वहीं बच्ची के परिजनों का आरोप है कि पुलिस शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत नहीं देने की सलाह दे रही है।
सेक्टर-19 के सी- ब्लॉक में एक व्यक्ति कपड़ों पर प्रेस का काम करता है। शनिवार दोपहर उसकी छह साल की बेटी सनातन धर्म मंदिर में प्रसाद लेने गई थी।
प्रसाद लेकर मंदिर से बाहर निकलने पर एक युवक उसे बहला- फुसलाकर पार्क लेकर चला गया। वह उसके साथ गलत हरकत करने लगा। बच्ची के पड़ोसी ने यह सब देख लिया।
पुलिस ने दी ये बेतुकी सलाह
उसने तुरंत पीड़िता के परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने पार्क पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई कर डाली। इसके बाद परिवार के लोग आरोपी को लेकर सपा महानगर कार्यालय पहुंचे, जहां से पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। कोतवाली सेक्टर 20 के प्रभारी अमरनाथ यादव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पुलिस ने दी यह सलाह-
बच्ची के घर वालों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत न करने की सलाह दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार, पुलिस का कहना है कि शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत देंगे तो बच्ची का मेडिकल कराना पड़ेगा। इसकी शिकायत भी परिवार के लोगों ने सपा नेताओं से की है।