फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police catch the 3 members of gulel giroh

दुनिया के सबसे शातिर चोर पकड़े गए!

Mon, 13 Jan 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 13 Jan 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
Police catch the 3 members of gulel giroh

गुलेल से कारों का शीशा तोड़ने और फिर चोरी करने वाले गुलेल गिरोह के तीन सदस्य पुलिस गिरफ्त में आए हैं। उनके पास से चोरी की कार, पर्स और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


थाना सेक्टर-39 पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सदस्यों में दो नाबालिग हैं। शनिवार रात चेकिंग के दौरान राजकीय डिग्री कॉलेज के पास एक कार में सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया गया। तीन युवक फरार हो गए, लेकिन तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


चोरी की कार और सामान के अलावा इन लोगों के पास से गुलेल, पत्थर और कार खोलने के औजार मिले। पकड़े गए लोगों में एक युवक रमेश है, जो दिल्ली के मदनगीर में रहता है और दोनों नाबालिगों का मामा लगता है। पुलिस सूरज उर्फ डैनी, सत्यवेल और अरुण की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ फर्स्ट शिवराम यादव ने बताया कि पूछताछ में नोएडा की दो दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है।

बच्चों से करवाते हैं चोरी
तमिलनाडु के कई जिलों से आकर दिल्ली के मदनगीर इलाके में गिरोह ने अपना ठिकाना बनाया है। इस गिरोह में 50 से ज्यादा लोग हैं, जो एनसीआर में वारदातों को अंजाम देते हैं। ज्यादातर सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं। गिरोह का बड़ा सदस्य गुलेल से कार का शीशा तोड़ देता है और फिर बच्चा कार से सामान चुराता है।

पकड़े जाने पर ये बच्चे तमिल में बात करते हैं, ताकि बाकी सदस्यों के बारे में पता न चल पाए। सामान चुराने के लिए कभी-कभी गैंग कार चालक को बातों में उलझाता है और इस दौरान बच्चे समान उड़ा लेते हैं।

बाल अपराध संबंधी निर्देश की उड़ी धज्जियां
थाना सेक्टर-39 पुलिस ने वाहवाही के चक्कर में बाल अपराध से संबधित दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा दीं। प्रेस नोट में दोनों नाबालिगों के नाम, उनके पिता का नाम व पूरा पता उम्र के साथ लिखा है।


जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं कि ऐसी स्थिति में बच्चों की पहचान जाहिर नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र चौहान इसे प्रेस नोट बनाने वाले सिपाही की गलती बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed