{"_id":"7b55b7dbe73624a7a3ca0030607e330f","slug":"police-cast-robbery","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस वालों ने डाली डकैती! कोर्ट में तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस वालों ने डाली डकैती! कोर्ट में तलब
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 18 Feb 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रा एंक्लेव निवासी शालिनी सिंह की अर्जी पर क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी और विनोद सिंह समेत कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है।
अब वादी को 20 मार्च को गवाही के लिए तलब किया है। अधिवक्ता खालिद खान ने बताया कि शालिनी सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि 24 जनवरी की सुबह क्राइम ब्रांच टीम सुबह 6 बजे उसके घर पहुंची और बैंकों की एफडी, 2 लाख रुपये, बैंक पासबुक, सोने के जेवरात और मकान की रजिस्ट्री अपने साथ ले गए।
विरोध करने पर उसे भी पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए और क्राइम ब्रांच आफिस में बंद करके रखा। शाम को उसे छोड़ दिया गया।
बता दें कि शालिनी सिंह, सतीश चंद नामक उस ट्यूटर की पत्नी है, जिसे क्राइम ब्रांच टीम ने फोन पर अधिकारी की आवाज निकालकर पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। सतीश के साथ ही क्राइम ब्रांच ने एक सिपाही पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाते हुए जेल भेजा था।
विज्ञापन
क्या हुआ था
24 जनवरी की सुबह क्राइम ब्रांच टीम सुबह 6 बजे उसके घर पहुंची और बैंकों की एफडी, 2 लाख रुपये, बैंक पासबुक, सोने के जेवरात और मकान की रजिस्ट्री साथ ले गए।