{"_id":"13f20819a9563e8e8c3546cb4ee82029","slug":"police-beaten-by-localites-went-for-investigation-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने गई पुलिस की पिटाई, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने गई पुलिस की पिटाई, वर्दी फाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 23 Dec 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
गुडग़ांव गांव में सेक्टर पांच पुलिस को एक मामले की जांच करना महंगा पड़ा। गली में अतिक्रमण करने वालों ने पुलिस की पिटाई करते हुए वर्दी फाड़ दी और पीसीआर के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
सेक्टर पांच थाना पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ भी मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
गुडग़ांव गांव में छोटी माता मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने सेक्टर पांच थाना पुलिस को सोमवार की रात शिकायत की कि महेश नामक व्यक्ति रास्ते में ऑटो खड़ा करके अतिक्रमण करता है। विरोध करने पर गाली देता है।
विज्ञापन
जिसके बाद सेक्टर पांच थाने से 14 नंबर पीसीआर मौके पर गई। वहां पर अतिक्रमण करने वालों ने पुलिस के साथ मारपीट करने के साथ उनकी वर्दी तक फाड़ डाली। यही नहीं पीसीआर के शीशे तक तोड़ डाले।
सेक्टर पांच थाना पुलिस ने हवलदार शेरपाल के बयान पर महेश, उसके पिता, माता, दो बहनें व दो अन्य के खिलाफ मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने व अन्य धारा के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया है।