{"_id":"68f7980e687aa849250c4b73","slug":"police-arrived-to-end-the-agitation-of-mcd-employees-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-109255-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एमसीडी कर्मचारियों का आंदोलन खत्म कराने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एमसीडी कर्मचारियों का आंदोलन खत्म कराने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
कर्मचारियों ने कहा- दबाव नहीं, समाधान चाहिए
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली के दिन जहां दिल्ली रोशनी में डूबी रही, वहीं सिविक सेंटर के बाहर एमसीडी के हड़ताली एमटीएस कर्मचारियों ने अपने बच्चों के साथ काली दिवाली मनाई। मंगलवार को पुलिस ने आंदोलन खत्म करने की कोशिश की, लेकिन कर्मचारियों ने इन्कार कर दिया।
29 सितंबर से जारी धरने को खत्म कराने पहुंचे कमला मार्केट थाना प्रभारी और एसीपी ने कहा कि त्योहार पर सड़क पर प्रदर्शन से कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। कर्मचारियों ने जवाब दिया कि उन्हें दबाव नहीं, समाधान चाहिए। जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
कर्मचारियों ने दावा किया कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है और किसी अव्यवस्था का कारण नहीं बन रहा। उन्होंने बुधवार से आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
एमटीएस कर्मचारियों ने कहा कि एमसीडी ने 14 अक्तूबर की सदन बैठक में दिवाली से पहले समाधान का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनकी प्रमुख मांगों में समान वेतन, स्थायी नौकरी शामिल है।