{"_id":"5fa0f7f36218f6410c1723cb","slug":"police-arrests-three-accused-of-snatching-through-designs-printed-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बाइक पर लिखे 'साहाब' की वजह से पहचाने गए झपटमार, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बाइक पर लिखे 'साहाब' की वजह से पहचाने गए झपटमार, तीन गिरफ्तार
Tue, 03 Nov 2020 11:55 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उतर-पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक शख्स से उसका मोबाइल झपट लिया। आरोपी फरार भी हो गए। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच हुई तो बाइक का धुंधला नंबर ही मिला, लेकिन बाइक के आगे हेड पर -साहाब- और पीछे टेल लाइट पर जोकर बना था।
विज्ञापन
इसके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों झपटमार व चोरी के मोबाइल खरीदने वाले रिसीवर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहरुख (19), उसका साथी आसिफ (22) और लूटे गए मोबाइल खरीदने वाले साबिर (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से 11 मोबाइल फोन व वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि पांच अक्तूबर को गोकुलपुरी के अंदरूनी इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शख्स का मोबाइल झपट लिया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को झपटमारों की बाइक का पता चल गया, लेकिन उसका आधा नंबर ही मिला।
विज्ञापन
घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। आधे नंबर के आधार पर पता चला कि काले रंग की 27 स्पेलेंडर बाइक आसपास के पतों पर रजिस्टर्ड हैं। पुलिस ने उसके आधार पर एक-एक बाइक मालिकों से संपर्क करना शुरू किया। उसके बाद पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान कर ली।
बाइक मालिक माजिद ने बताया कि घटना वाले दिन बाइक उसका छोटा भाई शाहरुख चला रहा था। पुलिस ने खुर्जा में छापेमारी कर आरोपी को वहां से दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल की।
उसने बताया कि वह आसिफ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देता है। चोरी के मोबाइल साबिर को पुराने मुस्तफाबाद में बेच देते हैं। पुलिस ने बाद में छापेमारी कर आसिफ और साबिर को दबोच लिया। साबिर के पास से झपटा गया मोबाइल समेत कुल 11 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।