फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested youth who posted photos and videos with weapon on social media

आसिफ की करतूत: पिस्टल लहराते हुए सोशल मीडिया पर डाली फोटो, लोगों में खौफ पैदा करना था मकसद

Sat, 24 May 2025 07:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 24 May 2025 07:44 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की टीम ने इंस्टाग्राम पर हथियार लहराते हुए फोटो साझा करने वाले आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Police arrested youth who posted photos and videos with weapon on social media
आरोपी आसिफ का फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

निहाल विहार थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो डालने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसी मैकेनिक है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी पर पहले से दंगा फसाद का मामला दर्ज है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लोगों में खौफ पैदा करने के लिए फोटो और वीडियो डालता था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहाल विहार निवासी आसिफ (22) के रूप में हुई है। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि संभावित खतरे को भांपते हुए पुलिस लगातार लोगों के इंस्टाग्राम आईडी की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को एक आईडी पर युवक का पिस्टल लहराते वीडियो और फोटो दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी जांच से पता चला कि आरोपी युवक निहाल विहार इलाके में रहता है। निहाल विहार थाना प्रभारी शिशपाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ाई।

22 मई को पुलिस को एक सूचना मिली कि इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला युवक गंदा नाला अंबिका एन्क्लेव के पास मौजूद है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

विज्ञापन

आरोपी की पहचान आसिफ उर्फ साहिल के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि लोगों में डर पैदा करने के लिए वह अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो डाला था।

पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके निशानदेही पर पिस्टल और कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नौवीं कक्षा तक पढ़ा है और एसी मैकेनिक का काम करता है। आरोपी ने हथियार मुहैया करवाने वाले की पहचान बताई है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed