फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two women engaged in prostitution

Delhi: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर दो महिलाओं को दबोचा

Sat, 08 Apr 2023 08:12 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि आनंद विहार कम्युनिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है।

विज्ञापन
Police arrested two women engaged in prostitution
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

शाहदरा जिला के आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर कर दो महिलाओं को हिरासत में लिया। बाद में 20 और 36 साल की दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध धंधा कब से चल रहा था। वहीं पुलिस ने दिल्ली नगर निग और एसडीएम को पत्र लिखकर स्पा सेंटर को सील करने की कार्रवाई का भी आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि आनंद विहार कम्युनिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने एक सोनू नामक एक नकली ग्राहक को वहां भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत होने के बाद सौदा तय हो गया। इसके बाद नकली ग्राहक ने तय रकम अदा कर दी। 36 साल की महिला ने 20 साल की लड़की को उसके साथ भेज दिया। नकली ग्राहक ने इशारा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर दोनों महिलाओं को दबोच लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed