फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested two student for robbery in noida

खिलौना पिस्टल से लूटपाट करते थे नामी कॉलेज के छात्र, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 12 Mar 2018 02:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोेएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोेएडा Updated Mon, 12 Mar 2018 02:45 PM IST
विज्ञापन
police arrested two student for robbery in noida
पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ऐसे छात्र गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नकली पिस्टल से लूटपाट करता था। नामी कॉलेज के छात्रों को लेकर पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के नामी कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं ने शनिवार रात नकली पिस्टल, चाकू व तमंचे के दम पर ताबड़तोड़ लूट की तीन वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान उन्होंने दो पूर्व सैन्य अधिकारियों और एक बाइक सवार को लूट लिया। 

हालांकि, बाइक चालक ने हिम्मत दिखाकर दो लुटेरे छात्रों को लोगों की मदद से पकड़ लिया, लेकिन आरोपियों के साथ मौजूद छात्रा और बीपीओ संचालक कार से फरार हो गए। थाना सेक्टर-39 पुलिस फरार आरोपियों की भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सेक्टर-39 बी ब्लॉक निवासी सैफ उर्फ सैफू उर्फ साहब और गामा वन ग्रेटर नोएडा निवासी मिन्हास के रूप में हुई है। सैफू मूलरूप से भागलपुर बिहार का रहने वाला है और ग्रेटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीसीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

police arrested two student for robbery in noida
लुटेरों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला मिन्हास भी ग्रेटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीटेक (कंप्यूटर साइंस) तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। इनके फरार साथियों की पहचान करनाल हरियाणा निवासी नितिन पवार और निधि राठौर के रूप में हुई है। 

नितिन गिरोह का सरगना है। वह नोएडा के आम्रपाली सफायर सोसायटी में रहता है। उसने भी ग्रेटर नोएडा के एक नामी संस्थान से बीसीए की पढ़ाई की है और फिलहाल नोएडा के सेक्टर-16 में बीपीओ कंपनी चलाता है। 

निधि राठौर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे स्थित एक नामी विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही है। बताया जा रहा है कि गिरोह लिफ्ट देकर या लेकर भी लूटपाट करता है। किसी वारदात के दौरान आरोपियों के पकड़े जाने पर फरार छात्रा खुद से छेड़खानी का आरोप लगाकर अपने साथियों को बचा लेती थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed