फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested two murder accused after eight years

Delhi: जिसने दिया आसरा उसी की कर दी थी हत्या, पुलिस ने आठ साल बाद दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2024 06:37 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 27 Mar 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two murder accused after eight years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

स्पेशल सेल ने गांव के शख्स की हत्या करने वाले दो आरोपियों को आठ साल बाद गिरफ्तार किया है। दोनों ने तीसरे साथी के साथ मिलकर बंधु राय पुत्र गंगा राय की हत्या कर दी थी। बंधु ने तीनों आरोपियों को नौकरी के लिए दिल्ली बुलाया और घर में पनाह दी थी। अदालत ने आरोपियों को भगोड़ा घोषित कर दिया था।

विज्ञापन


स्पेशल सेल पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार, मूलरूप से समस्तीपुर, बिहार निवासी बंधु का शव सोम बाजार गोमती गार्डन में 3 जुलाई 2016 को मिला था। बंधु ठेकेदार था। रणहौला पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपी बबलू नट, कबीर नट उर्फ शकील और मोहम्मद असलम ने पीडि़त से सहायता मांगी थी। उसने तीनों को दिल्ली बुलाया और घर पर रहने की व्यवस्था कर दी थी। बंधु की मौत के बाद तीनों गायब थे। अदालत ने तीनों को 31 अगस्त, 2018 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर संदीप डबास की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान इंस्पेक्टर सको 22 मार्च को सूचना मिली कि हत्या में शामिल दो आरोपी नजफगढ़ अनाज मंडी के पास आएंगे। एसीपी संजय दत्त की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप की टीम ने घेराबंदी कर कबीर और बबलू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बंधु के साथ 2-3 जुलाई 2016 की रात शराब पी थी। नशे में झगड़ा होने पर तीन ने बंधु को मारकर पैसे लूटने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबीर व बबलू ने बंधु के हाथ-पैर पकड़ लिए, जबकि असलम ने उसका गला दबा दिया। आरोपी हत्या करने के बाद पैसे लूटकर ले गए। आरोपी आठ साल से विभिन्न राज्यों में छिपकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed