{"_id":"6554d56b143add84140fa454","slug":"police-arrested-two-criminals-who-shot-a-youth-in-delhi-on-diwali-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: युवक को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के चीकू के कहने पर चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: युवक को गोली मारने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के चीकू के कहने पर चलाई थी गोली
Wed, 15 Nov 2023 08:00 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 15 Nov 2023 08:00 PM IST
सार
दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तिहाड़ में बंद टिल्लू ताजपुरिया गैंग के चीकू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बाहरी-उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में दीपावली से एक दिन पहले युवक पीयूष मान (21) को गोली मारने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में जिले के स्पेशल स्टाफ और अलीपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो बदमाशों को दबोचा है। इनकी पहचान ललित उर्फ चेतन और सचिन उर्फ टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों ने जेल में बंद टिल्लू गैंग के बदमाश चीकू के कहने पर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को मामले में कई अन्य आरोपियों की तलाश है। अलीपुर थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को अलीपुर इलाके में बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कूटी सवार पीयूष मान को गोली मार दी थी। हमले के बाद पीयूष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पीयूष का बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। लोकल पुलिस के अलावा जिले के स्पेशल स्टाफ ने भी मामले की छानबीन शुरू की। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले ललित उर्फ चेतन को दबोचा। पूछताछ के दौरान ललित ने बताया कि उसने सचिन, रोहित उर्फ लड्डू, राहुल और शैंकी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
बाद में अलीपुर थाना पुलिस न सचिन उर्फ टिंकू को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व तमंचा भी बरामद कर लिया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन