{"_id":"5d486a118ebc3e6cb20d0fa8","slug":"police-arrested-two-accused-in-constable-ram-abatar-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हवलदार राम अबतार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, थप्पड़ मारने पर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवलदार राम अबतार हत्याकांड में बड़ा खुलासा, थप्पड़ मारने पर की थी हत्या
Mon, 05 Aug 2019 11:10 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
हवलदार राम अबतार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जैतपुर में रहने वाले हवलदार राम अबतार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने थप्पड़ मारने पर हवलदार की गोली मारकर हत्या की गई थी।
आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था, लेकिन पुलिस को उससे कोई क्लू नहीं मिला था। पुलिस आरोपियों के तीसरे नाबालिग साथी की तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और हथियार बरामदगी की कोशिश कर रही है।
हवलदार रामअबतार परिवार के साथ शक्ति विहार, जैतपुर इलाके में रहता था और अंबेडकर नगर थाने में तैनात था। इनके परिवार में पत्नी व दो बच्चे हैं। वह वर्ष 2003 में बतौर सिपाही दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन
हत्या की यह वारदात वर्ष 2018 में 12 सितंबर की रात हुई थी। ड्यूटी से लौटने के बाद वह कपड़े बदलकर बाइक से आटा लेने निकला था। घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर हवलदार की हत्या कर दी गई थी। जैतपुर थानाध्यक्ष आनंदस्वरूप की टीम मामले की जांच कर रही थी।

Trending Videos
टीम ने दो आरोपी अलवर निवासी छिंदर पाल (22) और इरशाद (19) को अलवर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने बताया कि वह अपने तीसरे नाबालिग साथी के साथ बाइक चोरी करने की नीयत से वारदात वाले दिन जैतपुर इलाके में गए थे। संदेह होने पर हवलदार रामअबतार ने इनको टोका और तीनों को थप्पड़ मार दिए थे।
इस बात से नाराज होकर छिन्दरपाल ने हवलदार रामअबतार को गोली मार दी। हवलदार को गोली छाती में लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है