{"_id":"68ff6e3683670b59d70b594c","slug":"police-arrested-three-people-in-a-trading-scam-worth-rs-47-lakh-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109953-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पुलिस ने 47 लाख रुपये के ट्रेडिंग घोटाले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पुलिस ने 47 लाख रुपये के ट्रेडिंग घोटाले में तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
चीनी हैंडलर से जुड़े थे आरोपी, फर्जी निवेश योजनाओं के जरिये लोगों से करते थे ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 47 लाख रुपये के ऑनलाइन ट्रेडिंग घोटाले का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों साहिल यादव (25), आर्यन (22) और आशीष कुमार उर्फ जैक (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी निवेश योजनाओं के जरिये लोगों से ठगी करते थे और चीन स्थित एक हैंडलर टॉम से निर्देश लेते थे।
जांच में पता चला कि आरोपियों ने नोएडा में कार्यालय बनाकर निवेशकों को शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच दिया। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने शिकायत दी थी कि उससे फर्जी ट्रेडिंग वेबसाइट के माध्यम से 47.23 लाख रुपये की ठगी की गई।
पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गई, जिनमें से 23.80 लाख रुपये साहिल यादव के खाते में गए। आरोपियों ने रकम को छिपाने के लिए कई बैंक खाते खोले थे। तकनीकी जांच में इस फर्म से जुड़ी 131 साइबर शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
पुलिस ने नोएडा में भी मारा था छापा
नोएडा में पहले की गई छापेमारी के बावजूद आरोपी साहिल गिरफ्तारी से बचता रहा। हालांकि, तकनीकी निगरानी-आधारित अभियान के बाद, ग्रेटर नोएडा में उनके ठिकाने का पता चला, जिसके बाद इंस्पेक्टर संदीप सिंह की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
-- -- -
चीनी हैंडलर ने भर्ती किया था
पूछताछ के दौरान तीनों ने खुलासा किया कि उन्हें दिसंबर 2024 में टेलीग्राम के माध्यम से चीनी हैंडलर द्वारा भर्ती किया गया था और बैंक खाते उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक एक करोड़ रुपये के लेनदेन पर 1 से 1.5 प्रतिशत कमीशन का वादा किया गया था। पुलिस ने कहा कि बाद में उन्होंने पैसे भेजने के लिए एक फर्म बनाई। आशीष कुमार उर्फ जैक पहले भी भोपाल में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत दर्ज इसी तरह के एक अपराध में शामिल था। पुलिस ने कहा कि बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और पैसे के लेन-देन का पता लगाने, अन्य लाभार्थियों की पहचान करने और चीनी हैंडलर को पकड़ऩे के प्रयास जारी हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्नातक और एमबीए हैं आरोपी
पटना, बिहार निवासी साहिल यादव (25) ने बीएससी में स्नातक किया हुआ है। आर्यन (22) ने भी स्नातक किया हुआ है। आशीष कुमार उर्फ जैक (36) ने नोएडा के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से एमबीए किया हुआ है। आरोपियों ने ठगी के पैसे को सफेद करने के लिए विभिन्न बैंकों में सात चालू बैंक खाते खोले थे।