फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three people for making fake documents

Delhi: पुरानी दिल्ली में बन रहे थे फर्जी दस्तावेज, तीन पकड़े; फर्जी वोटर आईडी और जन्म प्रमाण पत्र बरामद

Tue, 29 Apr 2025 07:14 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 29 Apr 2025 07:14 AM IST
सार

आरोपियों के पास से 121 आधार, 73 फर्जी पैन कार्ड, 181 वोटर आईकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल कॉलेज की मार्कशीट, फजी मोहर, तीन लैपटॉप, 6 हार्डडिस्क व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन
Police arrested three people for making fake documents
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

चांदनी महल थाना क्षेत्र की तुर्कमान गेट पुलिस चौकी ने पहचान के फर्जी दस्तावेज बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव उलायतपुर, फिरोजाबाद (यूपी) निवासी आशीष (26), दिल्ली निवासी सतीश उर्फ जिम्मी (36) और मो. फिरोज के रूप में हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों के पास से 121 आधार, 73 फर्जी पैन कार्ड, 181 वोटर आईकार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल कॉलेज की मार्कशीट, फजी मोहर, तीन लैपटॉप, 6 हार्डडिस्क व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी यह सभी दस्तावेज फर्जी तरीके से बनाकर आधार कार्ड में अपडेट कर देते थे। काफी समय से आरोपी पुरानी दिल्ली में एक्टिव थे। पुलिस को मामले में एक महिला रेनू और फिरोज के भाई तौसीफ की तलाश है।  
विज्ञापन


मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि 19 अप्रैल को तुर्कमान गेट पुलिस चौकी का स्टाफ गश्त पर था। इस बीच सूचना मिली कि चितली कबर इलाके में कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड अपडेट कर रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद एक आरोपी आशीष को दबोच लिया गया। जांच के दौरान उसके दफ्तर से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज, मार्कशीट, वोटर आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और अन्य सामान बरामद हुआ। इस दौरान पुलिस को पता चला कि ऑफ लाइन आधार सेंटर रेनू नामक महिला के नाम पर है। उसके एक्सिस के लिए आरोपी ने रेनू के अंगूठे के नाप लेकर उसका रबर का अंगूठा बनवाया था। इसके अलावा आंखों से एक्सिस के लिए भी प्री-रिकॉर्डेड तस्वीर बनवाई हुई थी, जिसकी मदद से ऑफ लाइन आधार सेंटर के सिस्टम को आरोपी रेनू बनकर एक्सिस कर लेते थे। इसके बाद फर्जी कागजातों के आधार पर आसानी से आधार कार्ड में कुछ भी बदलाव हो जाता था। इससे नए आधार भी बन जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तौसीफ और फिरोज बनाने थे फर्जी दस्तावेज
पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने बताया कि सभी फर्जी दस्वावेज उसके पड़ोस में दुकान चलाने वाले दो भाई तौसीफ और फिरोज बनाते हैं। पुलिस ने छानबीन के मामला दर्ज किया। जांच के बाद आशीष ने बताया कि जिम्मी की मदद से उसे रेनू का ऑफ लाइन आधार सेंटर मिला है। पुलिस ने जिम्मी को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed