फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested three accused in connection with woman murder case in Delhi

दिल्ली के पश्चिम विहार में हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी, आरोपियों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 16 Jun 2019 09:29 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Jun 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested three accused in connection with woman murder case in Delhi
दिल्ली के पश्चिम विहार में महिला के हत्यारोपी पति, जेठ और सास - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में पति, जेठ और सास को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि झगड़े के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बैग में डालकर ड्रेन में फेंक दिया। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त सेजू पी कुरुविला ने बताया कि 16 मई को ज्वालाहेड़ी ड्रेन के पास पुलिस को एक बैग में महिला का शव मिला था। काफी प्रयासों बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी पुलिस को मदद नहीं मिली। इसके बाद आसपास के इलाके में पुलिस ने डोर-टू-डोर सर्वे किया। पता चला कि निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क से एक दंपति गायब है। फोटो से लोगों ने महिला की शिनाख्त सरिता पत्नी निखिल सिंह के रूप में की।
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने निखिल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि सरिता शादीशुदा और तीन साल की बेटी की मां थी। छह माह पहले दोनों संपर्क में आए। दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर शादी कर ली। इसके बाद दोनों परिवार के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद दंपती निहाल विहार के लक्ष्मी पार्क इलाके में किराए के मकान में रहने लगा। 14 मई की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान निखिल ने सरिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद निखिल ने अपने भाई वरुण और मां गीता की मदद से सरिता के शव को एक बैग में पैक कर दिया। इसके बाद दोनों भाई स्कूटी पर बैग रखकर ड्रेन में फेंक आए। इस खुलासे के बाद पुलिस ने निखिल के भाई व उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed