फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the wanted criminal in rape case

Delhi Crime: दुष्कर्म के मामले में भगोड़े इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल दिखाकर की थी हैवानियत

Thu, 30 Jan 2025 01:46 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 30 Jan 2025 01:46 PM IST
सार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। कोर्ट ने फिरोज को भगोड़ा घोषित किया था।

विज्ञापन
Police arrested the wanted criminal in rape case
Arrest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीपुर इलाके में दुष्कर्म के मामले में भगोड़ा घोषित इनामी बदमाश को अपराध शाखा ने दबोचा है। आरोपी की पहचान अलीपुर निवासी फिरोज के रूप में हुई है। इस पर दिल्ली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। दुष्कर्म के मामले में अलीपुर थाना पुलिस ने फिरोज को गिरफ्तार कर लिया था। जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। कोर्ट ने फिरोज को भगोड़ा घोषित किया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार ने बताया कि 11 फरवरी 2022 को अलीपुर इलाके में एक युवती ने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी थी।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिस्टल दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस टीम ने आरोपी को मुबारकपुर डबास से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed