फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the murder of a young man by stabbing him in Delhi

Delhi: शोर होने पर नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने आरोपी और नाबालिग भाई को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
सार

नाबालिग को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग भाई को पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों में एक साल से विवाद है।

विज्ञापन
Police arrested the murder of a young man by stabbing him in Delhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नरेला में बुधवार देर रात दो भाइयों ने घर के बाहर शोर मचा रहे नशेड़ी को भगा रहे नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया। नाबालिग जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर उस पर चाकू से एक दर्जन वार कर दिए। नाबालिग को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी और नाबालिग भाई को पकड़ लिया। जांच में पता चला है कि दोनों परिवारों में एक साल से विवाद है।

विज्ञापन


पुलिस के अुनसार, राहुल (17) पिता गन्नौरी साव और मां के साथ गली नंबर 25बी स्वतंत्र नगर में रहता था। पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार देर रात करीब 2:14 बजे पुलिस को राहुल को चाकू मारने की जानकारी मिली। पुलिस राहुल को पास के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि राहुल के घर के बाहर एक नशेड़ी शोर मचा रहा था। राहुल दोस्तों के साथ उस नशेड़ी को भगा रहा था। शोर सुनकर ऊपरी मंजिल पर रहने वाला युवक राहुल को गाली देने लगा। दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आरोपी अपने नाबालिग भाई के साथ नीचे आया और राहुल पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल जान बचाकर भागने लगा तो दोनों ने पीछाकर उस पर कई वार कर दिए। दूसरी गली में राहुल एक मकान के सामने गिर गया। यहां दोनों भाइयों ने गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। एक साल से आरोपियों का राहुल और परिजनों से छोटी-छोटी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed