{"_id":"6a185dce0be053d1de05b028","slug":"police-arrested-the-accused-who-was-fleeing-after-robbing-a-car-he-was-shot-in-the-leg-while-trying-to-snatch-a-pistol-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-138438-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: कार लूटकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल छीनने की कोशिश पर पैर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: कार लूटकर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पिस्तौल छीनने की कोशिश पर पैर में मारी गोली
विज्ञापन
- पुलिस को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आरोपी आकाश का चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका जिला पुलिस ने बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र से कार लूटकर भाग रहे एक बदमाश आकाश के पैर में गोली मार कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस पीड़ित के साथ कार आरोपियों की तलाश में निकली थी। कुछ समय बाद आरोपी पुलिस को मिल गया। पुलिस ने जब घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिसकर्मी की पिस्तौल छीनने की कोशिश की थी। इसके बाद पुलिस ने एक बदमाश के पैर में गोली मार दी। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशलपाल सिंह के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:35 बजे बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस को पीसीआर से एक कार लूटने की सूचना मिली। एसआई राहुल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां न तो कॉलर मिला और न ही लूटी गई कार दिखाई दी। अभी पुलिस जांच कर रही थी कि इसी दौरान पीसीआर से दोबारा सूचना मिली कि कॉल मिली कि कार लूट कर भाग रहे बदमाश के पैर में गोली लगी है और पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पुलिस टीम तुरंत राव तुलाराम मेमोरियल (आरटीआरएम) अस्पताल पहुंची, जहां घायल आरोपी 26 वर्षीय आकाश का उपचार चल रहा था। पुलिस टीम को अस्पताल में शिकायतकर्ता अरुण कुमार आर्य और पीसीआर इंचार्ज एएसआई नरेंद्र सिंह भी मौजूद मिले। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी आकाश और उसके एक साथी ने उसकी कार लूट ली थी। उसने लूट की सूचना पुलिस को दी थी।