फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused who killed two people in Delhi

Delhi: दो लोगों की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बचने के लिए दाढ़ी-बाल हटाए; फुटपाथ पर सोता था नंद किशोर

Sun, 04 May 2025 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 10:26 PM IST
सार

आदर्श नगर में पार्किंग विवाद में बुजुर्ग ने चाकू से हमला कर दो युवकों की हत्या कर दी थी। वहीं, एक शख्स घायल हो गया था। सीसीटीवी और व्हाट्सऐप ग्रुप की मदद से पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी टीटू पहाड़ी गिरोह से जुड़ा है।

विज्ञापन
Police arrested the accused who killed two people in Delhi
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर पश्चिम जिले के आदर्श नगर इलाके में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक 65 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। वारदात 20 अप्रैल की रात की है। आरोपी की पहचान नंद किशोर के तौर पर हुई है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के पास गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 अप्रैल की रात आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन के पास दो युवकों की हत्या की सूचना मिली। घटना में मृतकों का दोस्त आबिद भी घायल हुआ था। आबिद की शिकायत पर मामले में एफआईआर दर्ज की गई। जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने वारदात स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इससे पता चला कि वारदात को अंजाम किसी दाढ़ी वाले शख्स ने की है। 
विज्ञापन


सिग्नेचर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया
पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी बुजुर्ग ई-रिक्शा पर बैठकर शालीमार बाग से होते हुए नानक प्याऊ गुरुद्वारा की ओर जाता दिखा। यहां से वह सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के अंदर गया और लोगों में घुल-मिलकर भाग निकला। आरोपी की स्पष्ट फुटेज मिलने के बाद पुलिस ने बाइक से घर-घर सामान पहुंचाने वाले युवकों के व्हाट्सऐप ग्रुप पर उसे प्रसारित कर तलाश करने को कहा। शनिवार को संदिग्ध को सिग्नेचर ब्रिज के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल हटा दिए 
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी और बाल हटा दिए थे। आरोपी नंद किशोर ने बताया कि वह फुटपाथ पर सोता है। घटना वाली रात वह दोस्तों के साथ नशा कर रहा था, तभी वैन चालक कमल ने उसके बगल में वाहन खड़ा कर दिया। इसी बात को लेकर उसकी कमल से कहासुनी हो गई। इस पर कमल अपने दोस्तों अमजद और आबिद को बुला लाया। तीनों मिलकर आरोपी को धमकाने लगे। इसे लेकर कुछ देर विवाद चलने के बाद नंद किशोर ने झोले से चाकू निकालकर हमला कर दिया। जिसमें कमल और अमजद की मौत की गई, जबकि आबिद घायल हो गया।


आपराधिक गिरेाह से जुड़ा है आरोपी 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नंद किशोर पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस पर पहली एफआईआर 1983 में उत्तरी जिले के सब्जी मंडी थाने में दर्ज हुई थी। वह राजस्थान के सीकर जिले का रहने वाला है। 15 साल की उम्र में घर से भाग कर दिल्ली आ गया और टीटू पहाड़ी गिरोह में शामिल हो गया। यह गिरोह पुरानी दिल्ली में मौजूद सिनेमा हाल के बाहर जेबतराशी करता था। आरोपी पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed