{"_id":"64281a3d67ebca7be70b7a03","slug":"police-arrested-the-accused-of-supplying-heroin-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पुलिस से बचने के लिए छह साल के बेटे के साथ करता था हेरोइन सप्लाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पुलिस से बचने के लिए छह साल के बेटे के साथ करता था हेरोइन सप्लाई, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Sat, 01 Apr 2023 05:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 01 Apr 2023 05:19 PM IST
सार
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी ऋषिपाल (31) के रूप में हुई है। पूछताछ में ऋषिपाल ने बताया कि वह अमन विहार की रहने वाली शांति से हेरोइन खरीदने के बाद उसे उत्तम नगर और आस पास के इलाके में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाहरी जिला नारकोटिक्स दस्ते ने छह साल के बेटे के साथ हेरोइन की सप्लाई करने आए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने सौ ग्राम हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी ने खुलासा किया कि पुलिस से बचने के लिए वह बेटे को लेकर हेरोइन की सप्लाई करने आया था। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाकर उसे मां के हवाले कर दिया है। पुलिस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगोलपुरी निवासी ऋषिपाल (31) के रूप में हुई है। बाहरी जिला नारकोटिक्स दस्ते को ऋषिपाल के हेरोइन तस्करी में लिप्त होने की जानकारी मिली। साथ ही पता चला कि वह उत्तम नगर और इसके आस पास के इलाके में हेरोइन की सप्लाई करता है। पुलिस टीम ने उसपर निगरानी बढ़ाई। 31 मार्च को ऋषिपाल के मंगोलपुरी फ्लाई ओवर के पास हेरोइन सप्लाई के लिए आने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
एसआई धर्मेंद्र के नेतृत्व में टीम वहां घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम ने देखा कि एक युवक बच्चे के साथ फ्लाई ओवर के पास स्कूटी लेकर आया और वहां रूक कर किसी का इंतजार करने लगा। 10 मिनट तक किसी के नहीं आने पर वह स्कूटी लेकर जाने लगा। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंच कर स्कूटी चला रहे युवक को रोक लिया।
विज्ञापन
पूछताछ करने पर पता चला कि स्कूटी चालक ऋषिपाल है और उसके साथ उसका छह साल का बेटा है। पुलिस ने उसके स्कूटी की जांच की। डिग्गी से पुलिस को कपड़े का थैला मिला। जिसमें जांच करने पर सौ ग्राम हेरोइन मिली। पुलिस ने ऋषिपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके बेटे का मेडिकल करवाने के बाद उसे उसकी मां के हवाले कर दिया।
पूछताछ में ऋषिपाल ने बताया कि वह अमन विहार की रहने वाली शांति से हेरोइन खरीदने के बाद उसे उत्तम नगर और आस पास के इलाके में सप्लाई करता है। उसने बताया कि पिछले तीन चार माह से ही वह हेरोइन सप्लाई कर रहा था। पुलिस को उसपर कोई शक न हो इसके लिए वह सप्लाई करने के दौरान अपने बेटे को लेकर जाता था। पुलिस शांति की तलाश कर रही है।