फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested the accused of crushing legs with Thar in six hours

Delhi NCR News: थार से पैरों को कुचलने के आरोपी को पुलिस ने छह घंटे में किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
- पीड़ित के दोनों पैर 10 से ज्यादा जगहों से टूटे, टक्कर मारने का विरोध करने पर दिया अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वसंतकुंज (साउथ) थाना क्षेत्र में एक युवक राजीव कुमार ने टक्कर मारने का विरोध किया तो आरोपी थार चालक ने उसके दोनों पैरों पर थार चढ़ा दिया। पीड़ित राजीव के दोनों पैर 10 से ज्यादा जगहों से टूट गए हैं। वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने आरोपी विजय उर्फ लाले(24) को मात्र छह घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उससे थार जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस को हत्या के प्रयास के संबंध में 4 मई को सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार राजीव कुमार को दिल्ली के महिपालपुर फ्लाईओवर के पास रेड लाइट पर एक महिंद्रा थार चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी। उसके पैर और टखने पर कई जगह फ्रैक्चर आए हैं। घायल राजीव कुमार फायरवॉल सिक्योरिटीज लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। टीम ने छह घंटे में मामले को सुलझाते हुए आरोपी युवक को टाटा टेल्को के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी कार सड़क पार कर रहे राजीव कुमार से टकरा गई थी। राजीव ने विरोध किया तो इस बात पर दोनों को झगड़ा हो गया। इस झगड़े में उसने राजीव कुमार के पैरों पर जान-बूझकर थार चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed