{"_id":"5d7d1a6c8ebc3e93ca6f78af","slug":"police-arrested-miscreants-james-bond-along-with-his-friend-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘जेम्स बांड’, अपनी लकी 007 प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनकर देता था वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘जेम्स बांड’, अपनी लकी 007 प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनकर देता था वारदात को अंजाम
Sat, 14 Sep 2019 10:20 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 14 Sep 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘जेम्स बांड’
- फोटो : अमर उजाला
हॉलीवुड फिल्मों के जेम्स बांड नाम के किरदार को आप बखूबी जानते होंगे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने भी एक ऐसे ही ‘जेम्स बांड’ को उसके सहयोगी के साथ द्वारका से गिरफ्तार किया है। वह 007 लिखा हुआ अपना लकी टी-शर्ट पहनकर लूट करता था।
इलाके में जेम्स बांड के नाम से जाना जाने वाला आरोपी एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था। स्पेशल स्टाफ ने आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल और दो कारतूस के अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।
जिला पुलिस उपायुक्त ऐंटो अल्फोंस ने बताया कि शालीमार बाग निवासी कृष्णा उर्फ जेम्स बांड और उत्तम नगर निवासी विनोद को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक नवीन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम स्ट्रीट क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए बदमाशों की पहचान कर रही थी।
विज्ञापन
12 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि दो बदमाश लूट करने के लिए ककरौला द्वारका जाने वाले हैं। पुलिस ने स्कूटी से आए दो बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश ने 007 प्रिंटेड टी-शर्ट पहन रखा थी।

Trending Videos
कृष्णा मूलत: दौसा (राजस्थान) का रहने वाला है। 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद वह ओला कैब चलाने लगा। नशे की लत पूरी करने के लिए वह अपराध करने लगा। हत्या, हत्या का प्रयास व लूटपाट में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।
उस पर छह मामले दर्ज हैं। एक माह पहले ही वह जेल से निकला था और वारदात को अंजाम देने लगा। उसने बताया कि वह अपनी लकी 007 प्रिंटेड टी-शर्ट पहनकर ही घटना करता था। वहीं, विनोद भी शौक पूरे के लिए अपराध करता था।
वह 2010 में पहली बार झपटमारी में गिरफ्तार हुआ था। डेढ़ साल पहले वह जेल से बाहर आया। विनोद का भाई गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में कार्यरत है, जबकि उसकी मां दिल्ली सरकार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है।