फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested man who cheated 50 million from banks in delhi

तीसरी कक्षा तक पढ़ा, बैंकों को 50 करोड़ का चूना लगाने वाला गिरफ्तार, ऐसे लगाया चूना

Wed, 29 Aug 2018 09:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 29 Aug 2018 09:54 PM IST
विज्ञापन
police arrested man who cheated 50 million from banks in delhi
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठगी के मामले में भगोड़ा घोषित एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। आरोपी साथियों संग बैंकों को करीब 50 करोड़ रुपये का चूना लगा चुका है। सबसे बड़ी बात यह है कि एक ही प्रॉपर्टी के कागजात को बैंकों में गिरवी रखकर लोन ले लेते थे।
विज्ञापन


इसकी पत्नी व तीन साथियों को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी ढाई वर्ष से पुलिस को चकमा दे रहा था। सीबीआई के आठ व दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के दो मामलों में वांछित था। चार में भगोड़ा घोषित था और छह मामलों में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि इंस्पेक्टर सुशील कुमार की टीम को सूचना मिली थी कि सीबीआई व ईओडब्ल्यू के चार मामलों में भगोड़ा घोषित अमित वर्मा दिल्ली में छिपा हुआ है। इंस्पेक्टर सुशील कुमार की देखरेख में एएसआई उपेंद्र व सिपाही कपिल की विशेष टीम ने आरोपी अमित वर्मा को डी-4, तीसरी मंजिल दयानंद ब्लाक शकरपुर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में पहले से गिरवी कागजात पर लेते थे लोन 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जीटीबी एंक्लेव, दिल्ली निवासी अमित वर्मा (38) अपने साथी नितिन अरोड़ा, संदीप खेरा, इशिमा अरोड़ा व विनोद अरोड़ा के साथ ऐसे मकान व प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार करता था जो बैंक में गिरवी रखा होता था। 

इन फर्जी कागजातों से सेक्टर-27, नोएडा में स्थित बैंक ऑप महाराष्ट्र व अन्य बैंकों से लोन ले लेते थे। आरोपी जब लोन की किश्त नहीं भरते थे तो बैंक के लोग साइट पर जाते थे। तब उन्हें पता चलता था कि कागजात फर्जी है। आरोपी इस तरह से करीब 50 करोड़ रुपये का बैंकों से लोन ले चुके हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरोह के सरगना नितिन अरोड़ा को दिल्ली व यूपी में हत्या के प्रयास के दो मामलों वर्ष 2015 में गिरफ्तार हो चुका है। आरोपी अमित वर्मा वर्ष 2012 से ठगी कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed