फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested main culprit of e-rikshaw driver murder

ई-रिक्शा चालक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 6 अभी भी फरार

Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Jun 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
 police arrested main culprit  of e-rikshaw driver murder
arresting

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 27 मई को पेशाब करने के विरोध पर ई-रिक्शा चालक रविंद्र की पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीसरे और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मेहुल डेढ़ा के रूप में हुई है। मामले में अभी छह आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


 उत्तर-पश्चिम जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शेखर व नाबालिग को पकड़ने के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि उन लोगों ने लड़के बुलाने के लिए जगतपुरी निवासी मेहुल डेढ़ा से कहा था। इसके बाद शाम के समय मेहुल ने आधा दर्जन लड़कों का इंतजाम किया और रविंद्र की जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन के पास पीटकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन


मामले को टीवी पर देखकर मेहुल दिल्ली से भाग गया। आरोपी ऋषिकेश और हरिद्वार की धर्मशालाओं में छिपा रहा। इस बीच उसने अपने मोबाइल का भी इस्तेमाल बंद कर दिया। बता दें कि रविंद्र की हत्या के उसकी मौत को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़कर देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुआवजा देने की घोषणा की थी। जिसके बाद हत्याकांड बेहद सुर्खिओं में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार मां से मिलने जा रहा था आरोपी  
इसी दौरान मेहुल की मां की तबीयत खराब हुई और उसका ऑपेरशन करना पड़ा। ऑपरेशन के बाद वह अपने ग्रेटर नोएडा स्थित भाई के घर चली गई। मेहुल ने मां से मिलने का प्रयास किया, लेकिन उससे पूर्व पुलिस ने उसे रास्ते में दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर उसके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। मामले में फरार आरोपी ज्यादातर जगतपुर के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed