फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested eight accused who cheated Rs 10 crore 76 lakh in the name of investment in share market

Gurugram: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2972 लोगों को बनाया निशाना, ठगे 10 करोड़ 76 लाख रुपये; ऐसे धरे गए

Sat, 07 Sep 2024 05:28 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: श्याम जी. Updated Sat, 07 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

गुरुग्राम पुलिस ने देश भर में 2972 लोगों को ठगने वाले आठ ठगों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर ठगों ने पूरे देश में लोगों को 10 करोड़ 76 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। 

विज्ञापन
Police arrested eight accused who cheated Rs 10 crore 76 lakh in the name of investment in share market
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में 2972 लोगों को ठगने वाले साइबर ठगों के सबसे बड़े गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गुरुग्राम पुलिस ने इस गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर ठगों ने पूरे देश में लोगों को 10 करोड़ 76 लाख रुपये की साइबर ठगी की है। पकड़े गए साइबर ठगों ने हरियाणा में भी नौ वारदातों को अंजाम दिया है। इनमें एक वारदात गुरुग्राम में की गई। पकड़े गए ठग टास्क के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


ऐसे करते थे ठगी
गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब समेत देश के विभिन्न राज्यों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 60 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट बरामद किए हैं। गुरुग्राम पुलिस द्वारा की जांच में यह सामने आया कि उपरोक्त आरोपी लोगों को यूपीआई के माध्यम से तथा टेलीग्राम के माध्यम से शेयर मार्केट में निवेश करवाकर पैसे ट्रांसफर करवाने इत्यादि प्रकार से धोखाधड़ी करके ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे। गुरुग्राम पुलिस को आरोपियों के कब्जे से बरामद किए मोबाइल फोन और उपकरणों से पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ देशभर में लगभग 10 करोड़ 76 लाख रुपयों की ठगी करने के संबंध मे कुल 2972 शिकायतें और 124 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


इन ठगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने जिल ठगों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान सतीश सुधर निवासी सुधरो की ढाणी जिला जोधपुर, दिव्याकरण, आर. सूर्या, राजकुमार, नीरज उर्फ शुभम, मुर्जाद सिंह शेखावत, नन्द किशोर और आमिर अहमद उर्फ अज्जू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस भी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed